![]()
सपा PDA चौपाल में रविंद्र चौधरी को मिला हजारों युवाओं का समर्थन, भाजपा में हड़कंप।
लेखराज कौशल (ब्यूरो चीफ) हापुड़
हापुड़/विधानसभा क्षेत्र 60 के गुर्जर बाहुल्य गांव हिम्मतपुर में समाजवादी पार्टी की PDA चौपाल में जमकर हल्ला बोला गया। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं प्रभारी ओमपाल गुर्जर पहुंचे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के कद्दावर नेता और पूर्व प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने की।

मंच से गरजते हुए रविंद्र चौधरी ने पार्टी में भीतरघात करने वालों को सीधी चेतावनी दे दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा – संगठन से गद्दारी करने वाले खुद ही पार्टी छोड़ दें, ऐसे गद्दारों की सपा में कोई जरूरत नहीं है।
रविंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पूरा आशीर्वाद प्राप्त है और गढ़ विधानसभा 60 से इस बार टिकट पक्का है। इस बार पूरी ताकत और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और गढ़ में सपा का झंडा लहराएंगे।
महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। सर्व समाज में गुर्जर समाज सपा का सबसे मजबूत सिपाही है और इस बार 100 प्रतिशत वोट साइकिल पर ही जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि _जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटें जीतकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।_
मुख्य अतिथि ओमपाल गुर्जर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा राज में सबसे ज्यादा उत्पीड़न गुर्जर समाज का ही हो रहा है।
इसी दौरान चौपाल में मौजूद हजारों गुर्जर युवाओं ने हाथ उठाकर ऐलान किया कि वे रविंद्र चौधरी के साथ हैं। युवाओं ने कहा – _”2022 वाली गलती अब नहीं दोहराएंगे, इस बार गढ़ से रविंद्र चौधरी को ही जिताएंगे।






