सरोजा में सेवानिवृत्त मेजर शंभू शरण यादव का भव्य सम्मान, देश सेवा को किया नमन


Loading

 

मनीष कुमार सिंह,

*सहरसा/सिमरी बख़्तियारपुर:* सरोजा पंचायत के कोपरिया टोला निवासी रामानंदन प्रसाद यादव के पुत्र मेजर शंभू शरण यादव के सेवानिवृत्त होने पर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में उपस्थित लोगों ने मेजर शंभू शरण यादव के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि सिपाही से मेजर तक की उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। सेवानिवृत्ति सेवा का समापन जरूर है, लेकिन अनुभव और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार देश सेवा के लिए जाना जाता है। मेजर शंभू शरण के छोटे भाई शंकर फौजी भी देश सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, वहीं भाई कैलाश बिहारी समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस दौरान सेवानिवृत्त मेजर को फूल-माला, अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

*मौके पर मौजूद रहे गणमान्य -* समारोह में प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष विनय कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार सिंह, जगधार यादव, राजेश रंजन, संजीव भगत, राजेश यादव, धनंजय यादव, पूर्व सैनिक शंकर यादव, कैलाश यादव, महादेव पंकज, रमेश यादव, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर