![]()
लेखराज कौशल(ब्यूरो चीफ)
बरेली /आज भारत जोड़ो पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर श्री नासिर अली जी के बरेली आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बरेली मंडल के सभी जिला अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ उन्होंने उपजा प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी भारत की तरक्की की तुलना भिखारी आतंकवादी देश पाकिस्तान से करती हैं, लेकिन इंग्लैंड, अमेरिका और जापान की तरक्की से तुलना क्यों नहीं करतीं? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 65 साल तक भारत को लूटने और बर्बाद करने का काम किया।उन्होंने कहा कि देश में कट्टरपंथी ताकतों के बढ़ने के लिए कांग्रेस की नीतियां भी जिम्मेदार हैं। कांग्रेस ने हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों के बीच बड़ी खाई पैदा की। उनके अनुसार, कांग्रेस ने मुसलमानों को दीनी और दुनियावी तालीम तथा तरक्की से दूर रखा और देश में मुसलमानों की मौजूदा हालत के लिए वह जिम्मेदार है। इंजीनियर नासिर अली ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी भी कांग्रेस की तर्ज पर काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के बाद 2012 में अखिलेश यादव ने पार्टी की कमान संभाली और तभी से उत्तर प्रदेश में मुस्लिम लीडरशिप को चुन-चुनकर खत्म किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मुसलमानों का खून-पसीना और वोट चाहिए, लेकिन मुस्लिम समाज अपने राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है।उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश और भारत में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी का कोई मजबूत विकल्प नहीं था, लेकिन अब भारत जोड़ो पार्टी आ चुकी है। इंजीनियर नासिर अली ने कहा कि 7% यादव समाज से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनते हैं, जबकि 22% मुस्लिम समाज केवल वोट देगा, खून-पसीना बहाएगा और चुनावों में मेहनत करेगा। बदले में अब्दुल से पोस्टर लगवाए जाएंगे और दरी-कुर्सियां बिछवाई जाएंगी। अब देश और उत्तर प्रदेश का अब्दुल ऐसा नहीं करेगा। हम किसी के गुलाम नहीं हैं। अब सरकार में बैठेंगे, बराबरी के हक-अधिकार लेंगे और दूसरों को भी दिलाएंगे। भारत जोड़ो पार्टी सभी धर्मों और समाजों के लिए समान रूप से काम करेगी तथा सबको बराबरी का हक और सम्मान दिलाएगी।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो पार्टी देश और उत्तर प्रदेश में किसी भी धर्म के साथ अत्याचार नहीं होने देगी और सभी को समान अधिकार दिलाएगी। 2027 में भारत जोड़ो पार्टी भाजपा की डबल इंजन सरकार का एक इंजन उत्तर प्रदेश से वापस दिल्ली भेजेगी। पार्टी अकेले अपने दम पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इंजीनियर नासिर अली ने राजनीतिक समीकरण पर अपना आकलन रखते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में 250 उम्मीदवार उतारेगी, कांग्रेस को 125 सीटें देगी और बाकी 28 सीटें छोटे दलों को मिलेंगी। वहीं, भाजपा छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ऐसा हमारा मानना है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद नाजिम अली साहब और उत्तर प्रदेश संगठन ने 303 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची उन्हें दी है। अगले 15 दिनों में और प्रत्याशियों की सूची मिलने की उम्मीद है। 15 नवंबर के बाद लखनऊ प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रत्याशियों की संख्या और प्रत्याशियों के नाम घोषणा करेगी। उनके अनुसार, इन आंकड़ों के आधार पर भारत जोड़ो पार्टी प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार भारत जोड़ो पार्टी की धर्मनिरपेक्ष सरकार बनने जा रही है। भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सभी धर्मों के बीच जो खाई पैदा की है, भारत जोड़ो पार्टी उसे पाटने का काम करेगी। भारत जोड़ो पार्टी सभी धर्मों को साथ लेकर चल रही है। पार्टी का उद्देश्य धर्मनिरपेक्ष उत्तर प्रदेश और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र का निर्माण करना है। भारत को अखंड भारत बनाना और विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना पार्टी का संकल्प है। भारत जोड़ो पार्टी का संकल्प: सभी धर्मों का सम्मान, सभी को समान अधिकार, धर्मनिरपेक्ष उत्तर प्रदेश, अखंड भारत और विश्व गुरु भारत का निर्माण करने का लक्ष्य है। भारत जोड़ो पार्टी शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा पर चुनाव लड़ेगी और कट्टरपंथी विचारधारा को खत्म करेगी। कन्याओं को कक्षा 5 से लेकर BA तक निःशुल्क शिक्षा दिलाएगी और समस्त महिलाओं के लिए सभी यात्राएँ निःशुल्क कराएगी। उत्तर प्रदेश में प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देगी और प्रत्येक परिवार को 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख तक का मृत्यु बीमा कराएगी। प्रत्येक परिवार को 300 से 400 यूनिट बिजली मुफ्त देगी और समस्त शिक्षकों को हाईस्कूल के बाद एक लैपटॉप मुफ्त देगी।
*कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:* सैय्यद नाजिम अली राष्ट्रीय महासचिव,धर्मगुरु बौद्ध भिक्षु मित्र राष्ट्रीय एडवाइजर,फिरोज खान उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र भारती,राजेश कुमार, पवन कुमार, अजमेरी शाह प्रदेश उपाध्यक्ष,रोहित रॉबर्ट प्रदेश सचिव,मौलाना सफात अली प्रदेश सचिव,सुधीर कुमार वाल्मीकि जिला अध्यक्ष,खिदमत अली अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष, इकरार B.T.C,फैजान खान,गुड्डू इश्तियाक, अशरफ अल्वी, नयाब अली बदायूं प्रभारी, शान मोहम्मद, अली भाई, बन्ने अल्वी, कासिम अल्वी, निसार अली, डॉक्टर इशरत अली,फिरासत मास्टर, युवा नेता मोहम्मद तैमूर अली शाह, सतपाल कश्यप, मकसूद अली, जावेद अब्बासी फिरोजाबादी, ईसकत, डॉ. अख्तर अली, बर्डन अली, राशिद अली, रेहान खान, हांजी कौसर मौलाना, इसाकत अली, आफताब, अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।






