ब्रिटिश PM 100 लोगों के डेलिगेशन के साथ भारत पहुंचे:मुंबई में मोदी से मिलेंगे स्टार्मर; दोनों ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे


Loading

ब्रिटिश PM स्टारमर आज सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। - Dainik Bhaskar

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 2 दिन के दौरे पर आज सुबह मुंबई पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

इस यात्रा का मकसद भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों को और मजबूत करना है। पीएम मोदी स्टार्मर से 9 अक्टूबर को मुंबई में मुलाकात करेंगे और ‘विजन 2030’ के तहत साझेदारी के डेवलपमेंट पर चर्चा करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी में इसी साल अगस्त में ब्रिटेन दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने स्टार्मर के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता का मकसद आपसी व्यापार को 2030 तक दोगुना करके 120 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। FTA से भारतीय प्रोडक्ट्स जैसे- कपड़े, चमड़ा और एग्री प्रोडक्ट को ब्रिटेन में बेचना आसान हो जाएगा। साथ ही, ब्रिटिश व्हिस्की और कारों को भारत में फायदा होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने PM स्टार्मर का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने PM स्टार्मर का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
स्टारमर अपने 100 से ज्यादा लोगों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं।

स्टारमर अपने 100 से ज्यादा लोगों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारमर आज कूपरेज ग्राउंड में एक फुटबॉल कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा यशराज स्टूडियो का दौरा और कई प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

इसके बाद, शाम में विदेश मंत्री एस जयशंकर के उनसे मुलाकात करने की उम्मीद है।

स्टारमर बोले- ये ब्रिटेन का सबसे बड़ा व्यापारिक मिशन

स्टारमर ने मुंबई आने से पहले डेलिगेशन का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने खुद कॉकपिट में जाकर घोषणा की, ‘मैं आपका प्रधानमंत्री बोल रहा हूं। यह कोई साधारण उड़ान नहीं है, बल्कि ब्रिटेन का अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक मिशन है। जो भारत के साथ नए व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है।

स्टारमर ने इंस्टाग्राम पर इस पल का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘आप सभी का इस फ्लाइट में स्वागत है। हम नए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत सभी संभावनाओं को तलाशने के लिए उत्सुक हैं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर