APO DSP ने कार से स्टूडेंट को मारी टक्कर:राजपूत समाज के हॉस्टल के छात्रों का आरोप, नशे में चला रहे थे गाड़ी; गिरफ्तार


Loading

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो पुलिस जीप को चालक भगाकर ले गया। - Dainik Bhaskar

जोधपुर में APO चल रहे पुलिस उप अधीक्षक ने शुक्रवार रात अपनी कार से एक छात्र को टक्कर मार दी। छात्र गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद राजपूत समाज के लोगों ने कार को नशे की हालत में चलाने का आरोप लगाया। देर रात तक प्रदर्शन के बाद पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया। मामला जोधपुर ईस्ट जिले के एयरफोर्स थाना क्षेत्र का है। घायल का एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

 

एयरपोर्ट थानाधिकारी रामकृष्ण ताडा ने बताया- हादसा शुक्रवार रात 11:30 बजे के करीब का है। छात्र अपने हॉस्टल से निकलकर सड़क पर पैदल जा रहा था। न्यू कैंपस के पीछे के गेट की तरफ तेज स्पीड में आ रही कार ने छात्र को टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया।

वहीं राजपूत समाज के हॉस्टल के बाहर छात्र धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि कार को नशे की हालत में DSP जब्बर सिंह चारण चला रहे थे। उन्हें कुछ समय पहले ही APO किया गया था। पुलिस ने छात्रों से समझाइश की और APO DSP को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच करवाई। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर