![]()

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा संवाद के कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए 62 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं की शुरुआत की।
इस दौरान 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के विकास के लिए PM-सेतु योजना का शुभारंभ किया गया।
PM मोदी ने प्रदेश के 4 विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला भी रखी। इसके साथ ही बिहटा NIT के नए परिसर का लोकार्पण किया गया।
प्रधानमंत्री ने बिहार के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की भी शुरुआत की। इस योजना के तहत युवाओं को 2 साल तक हर महीने एक हजार रुपए की मदद दी जाएगी।
इससे प्रदेश के करीब 5 लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। 18 सितंबर को नीतीश कुमार ने अपने X अकाउंट से इसका ऐलान किया था।
क्या है स्वयं सहायता भत्ता योजना
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (MNSSBY) की शुरुआत 2 अक्टूबर 2016 को की थी। इस योजना का मकसद उन इंटर पास बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहारा देना है, जिन्होंने पढ़ाई पूरी कर ली है, लेकिन अभी नौकरी या रोजगार नहीं पा सके हैं।
योजना के तहत राज्य के 20 से 25 साल के युवक-युवतियों को, जो कम से कम इंटरमीडिएट (12वीं) पास हों और आगे पढ़ाई न कर रहे हों, सरकार ₹1,000 हर महीने की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह भत्ता अधिकतम 2 साल (24 महीने) तक मिलता है।
क्या आप हैं बिहार की राजनीति के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम
बिहार की राजनीति से जुड़े 5 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके।
चुनावी क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें –
नीतीश बोले- 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, अब तक सरकार ने 50 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार किया है। हमने तय किया है कि अगले 5 साल में 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। पहले वाली सरकार ने कोई काम नहीं किया था। बहुत बुरा हाल था। हम लगातार विकास के काम में लगे हैं। राज्य में कानून का राज है। बिहार के विकास में केंद्र सरकार पूरा सहयोग मिल रहा है। देश की प्रगति में बिहार महत्वपूर्ण योगदान देगा।
स्टूडेंट्स ने PM से अपनी बातें शेयर कीं
- पटना की कुमारी संजना ने कहा, मैंने AN कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। अभी मैं सिविल सेवा की तैयारी कर रही हूं। रोजगार के लिए युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है पैसों की कमी। 1-1 हजार रुपए हर महीने मिलने से हम अपनी जरूरत की चीजें खरीद पाएंगे।
- वैशाली के अतुल ने बताया कि, मैंने पटना साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूं। हमारे सामने फॉर्म भरने के अलावा कॉपी-किताबें खरीदने के लिए परेशानी होती है। मुख्यमंत्री इस योजना से हमें मदद मिली है।
- पटना की अंजु कुमारी ने बताया कि, मेरे पिता किसान हैं। क्रेडिट कार्ड योजना से मुझे 2 लाख रुपए मिले हैं। 1 लाख का एजुकेशन लोन मिला है। मैं आगे चलकर मैनेजर बनना चाहती हूं।
युवाओं के पॉलिटिकल नजरिए को समझेंगे PM
संवाद कार्यक्रम के दौरान PM मोदी युवाओं के पॉलिटिकल नजरिए को समझने की कोशिश करेंगे। बिहार के युवा क्या चाहते हैं, वे केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को किस नजरिए से देखते हैं। आने वाले समय में उनके लिए और क्या बेहतर किया जा सकता
इससे पहले PM ने महिलाओं से किया था संवाद
एक सप्ताह पहले PM मोदी ने बिहार के महिलाओं से संवाद किया था। बिहार में वर्चुअली ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की थी। साथ ही 75 लाख महिलाओं के खातों में प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की।
जीविका दीदियों को PM ने कहा था, ‘अगर देश ने जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते न खुलवाए होते तो क्या आज इतने पैसे हम सीधे आपके खाते में भेज पाते। आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा नहीं मार सकता है।
पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले लूट जाता था। एक भाई तब ही खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस दौरान भोजपुर, गया सहित कई जिलों की महिलाओं से बात की थी।’







