जोधपुर में महिला से रेप:अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग; पीड़िता ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई FIR


Loading

जोधपुर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने सदर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में महिला ने बताया कि अभियुक्त ने उससे दोस्ती करके नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद मिलने के बहाने शहर के एक होटल में बुलाया। होटल में महिला के साथ रेप किया और इसके फोटो- वीडियो भी बना लिए।

धमकी देकर रुपए भी ऐंठे इसके बाद अभियुक्त युवती को फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। अभियुक्त ने पीड़िता को डराकर कई बार रेप किया। इसके साथ ही रुपए की डिमांड की और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए भी ऐंठ लिए।

सदर कोतवाली थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर