हनीट्रैप के मामले में फरार इनामी को पकड़ा:पुलिस से बचने को अलग अलग जगहों पर काट रहा था फरारी, बीस हजार का इनाम था घोषित


Loading

जोधपुर ग्रामीण की विशेष टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। - Dainik Bhaskar

जोधपुर ग्रामीण की विशेष टीम ने अभियान धरकर भर चलाते हुए बीस हजार रूपए के इनामी आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी पुलिस थाना बालेसर और शेरगढ़ में दर्ज मामलों में फरार चल रहा था। आरोपी पुलिस के डर से अलग अलग जगहों पर छिपकर फरारी काट रहा था।

ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत शेरगढ़ और बालेसर थाने में दर्ज मामले में शामिल आरोपी तालिफ खां पुत्र इस्लामखां निवासी जाबासर जिला झुंझुनू हाल जोधपुर को पकड़ा गया। आरोपी बालेसर थाने में दर्ज हनी ट्रैप के मामले में फरार चल रहा था। जिसको पकड़ने के लिए बीस हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था। जोधपुर ग्रामीण की विशेष टीम के प्रभारी लाखाराम के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिसमें कांस्टेबल मुकनसिंह, भंवरसिंह की विशेष भूमिका रही।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

बता दें कि जोधपुर रेंज में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान धरकर भर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई शातिर और इनामी आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर