फांसी से पहले ट्रैक पर जान देने गई थी युवती:ग्वालियर में थाने में समझौते के बाद भी परेशान कर रहा था आरोपी, सुसाइड किया


Loading

ग्वालियर के पुरानी छावनी के गंगा मालनपुर में रहने वाली एक युवती पड़ोस में रहने वाले युवक से इतनी परेशान हो गई कि उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने 2 जुलाई को पुरानी छावनी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बजाय आरोपी और उसके परिजनों को थाने बुलाकर दबाव डालकर समझौता करा दिया। यह समझौता पत्र अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

अब खुलासा हुआ है कि समझौते से दुखी युवती उसी दिन मानसिक प्रताड़ना के चलते रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या के लिए लेट गई थी, लेकिन उसकी मां समय पर पहुंच गई और उसे बचा लिया। तभी से युवती ने ठान लिया था कि मनीष कुशवाह की प्रताड़ना का अंत वह अपनी जान देकर करेगी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने भरोसा दिलाया था कि युवक उसे परेशान नहीं करेगा। यदि उसी दिन एफआईआर दर्ज हो जाती, तो आज उनकी बेटी जिंदा होती।

युवती ने छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

बातचीत बंद करने पर करने लगा पीछा और छेड़छाड़ पता चला है कि युवती की आरोपी मनीष कुशवाह से दो साल से जान-पहचान थी। मनीष उसे ब्लैकमेल कर गलत काम करने के लिए दबाव डालता था, जिसके चलते युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद मनीष ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह आए दिन रास्ते में छेड़छाड़ करता, कभी हाथ पकड़ लेता, तो कभी जबरदस्ती अपने साथ चलने के लिए मजबूर करता। यही नहीं, उसने उनके साथ के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जब ये फोटो युवती के भाई के पास पहुंचे, तो घर में विवाद शुरू हो गया।

दोस्तों को फोटो दिखाकर करता था बदनाम गंगा मालनपुर में पिछले तीन महीने में मनीष कुशवाह ने युवती को बदनाम कर दिया था। वह उसके साथ के फोटो अपने दोस्तों को दिखाता था। इस पर दोस्त युवती के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करते थे। पूरे गांव में उसे बदनाम कर दिया था। लगातार बदनामी से युवती पूरी तरह टूट चुकी थी।

आरोपी मनीष कुशवाह युवती को एक साल से परेशान कर रहा था।

चाचा बोले- रोजाना परेशान करता था आरोपी युवती के चाचा ने बताया कि भतीजी आंगनबाड़ी में जॉब करती थी। पास रहने वाला युवक उसे कई महीनों से परेशान कर रहा था। वह उसका पीछा करता और मौका पाकर छेड़छाड़ करता। परेशान होकर भतीजी के साथ हम लोग 2 जुलाई को पुरानी छावनी थाने भी गए। थाने पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाकर समझौता करा दिया था। समझौते में आरोपी युवक के परिजन ने भरोसा दिया था कि वह अब परेशान नहीं करेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, वह और ज्यादा परेशान करने लगा था।

थाने में राजीनामा में युवती से यह लिखवाया गया था हस्तलिखित राजीनामे में युवती ने लिखा था- ‘मैं गंगा मालनपुर की निवासी हूं। मेरा पड़ोस में रहने वाले मनीष से कुछ विवाद था, जिस कारण मैं पुरानी छावनी थाने में शिकायत करने आई थी, लेकिन थाने में हमारे रिश्तेदार और पड़ोसी आ गए थे, जिनके समझाने पर मेरा और मनीष का विवाद खत्म हो गया है। अब हमारा आपस में समझौता भी हो गया है। अब मैं किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता नहीं चाहती हूं। इस राजीनामे पर युवती के अलावा मनीष और रामप्रकाश के हस्ताक्षर हैं। राजीनामा पत्र में 2 जुलाई 2025 की तारीख का उल्लेख है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर