जोधपुर में बारिश से जमीन धंसी, ट्रेनों का बदला रूट:बनाड़ वीर तेजा ओवरब्रिज के पास हालात दयनीय; शहर में फिर रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी


Loading

जोधपुर में आज सुबह से बारिश हो रही है। रविवार शाम और देर रात भी बरसात रही। शहर के बासनी, महामंदिर, पावटा, हैवी इंडस्ट्रीज एरिया, पाल रोड सहित लगभग सभी इलाकों में बारिश हुई। बारिश के चलते शहरवासियों को उमस से राहत मिली। इससे यातायात की व्यवस्था भी बिगड़ी और लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। शहर में दोपहर बाद फिर मौसम बदला और रुक-रुक कर बूंदाबांदी शुरू हो गई।

मौसम विभाग की ओर से भी आज जोधपुर में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर संभाग में आगामी दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं रेलवे ने दो ट्रेनों का रूट भी बदल दिया है।

बनाड़ क्षेत्र में वीर तेजा ओवरब्रिज के पास भरा पानी बना वाहन चालकों के लिए मुसीबत

जोधपुर में रविवार और सोमवार अलसुबह हुई भारी बारिश के साइड इफेक्ट्स भी सामने आ रहे हैं। शहर के बनाड़ इलाके में वीर तेजा ओवरब्रिज के पास तो हालात नाजुक हो चुके हैं। पूरी सड़क पर पानी भरा है, जिससे यहां पैदल चलने के लिए भी रास्ता नजर नहीं आ रहा है। वहीं सड़क के एक तरफ करीब एक किमी से ज्यादा दूरी तक खोदी गई खाई हादसों का सबब बन चुकी है।

सुबह से ही यहां दर्जनों बाइक सवार खाई में गिरने से चोटिल हो चुके हैं। एक कार की एक साइड पूरी तरह धंसी हुई नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर