प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन:हैड ऑफिस के अंदर जाने के प्रयास में पुलिस से भिड़े NSUI कार्यकर्ता, एक को पुलिस ने पकड़ा


Loading

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी का घेराव कर दिया। - Dainik Bhaskar

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को JNVU हैड ऑफिस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में NSUI के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने यूनिवर्सिटी हैड ऑफिस के गेट बंद कर दिए। इस पर कार्यकर्ता गेट फांदकर अंदर जाने का प्रयास करने लगे। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हंगामा कर रहे एक कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़ लिया। इस पर NSUI के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उन्होंने पुलिस की गाड़ी के आगे आकर कार्यकर्ता को छोड़ने की मांग की।

NSUI के राष्ट्रीय प्रवक्ता पारस गुर्जर ने बताया प्रदेश में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए। इसी मांग को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही JNVU प्रशासन से बढ़ी हुई फीस वापस लेने, सुविधाओं का विस्तार करने की मांग भी की गई। इधर प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस भी हो गई।

रातानाडा थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एक कार्यकर्ता हंगामा कर रहा था जिसे डिटेन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर