![]()

जोधपुर के सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन में साधक परिवार की ओर से चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह की पूर्ण आरती गुरुवार शाम को हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं भजन गायकों ने मधुर भजन गीतों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
साधक परिवार के रवि भैया ने बताया- जीवन में गुरु ही है जो हमें सही दिशा दिखाते हैं। हर व्यक्ति के जीवन में एक गुरु होता है जो शिष्य के जीवन को अंधेरे से प्रकाश की तरफ ले जाते हैं। गुरु की कृपा से सब कुछ संभव है। जिन लोगों के ऊपर गुरु की कृपा होती है उन लोगों को जीवन में कोई समस्या हरा नहीं सकती।


गुरु के बिना इस संसार रूपी भवसागर को कोई पार नहीं कर सकता है। शिष्य को गुरु की आज्ञा का सर्वदा पालन करना चाहिए। आजकल लोग गुरु बनाते हैं लेकिन उनकी आज्ञा का पालन नहीं करते हैं ऐसा नहीं होना चाहिए। क्योंकि गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा होनी चाहिए।






