शेफाली जरीवाला के सपनों को पूरा कर रहे हैं पराग त्यागी, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक


Loading

टीवी एक्टर पराग त्यागी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला को खो दिया। ऐसे में एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिखाया कि वो अब शेफाली के सभी सपनों को एक एक कर पूरा कर रहे हैं।

एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री की ‘कांटा लगा गर्ल’ से जानी जाती हैं शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून को शेफाली कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। एक्ट्रेस के इस आकस्मिक निधन से सेलेब्स, फैंस और परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई थी।शेफाली की मौत से अब पति पराग त्यागी धीरे धीरे उभर रहे हैं। आए दिन एक्टर शेफाली संग बिताए मीठे पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलते। अब हाल ही में पराग ने फैंस संग पोस्ट शेयर करते हुए दिखाया कि वो शेफाली के सभी सपनों को पूरा कर रहे हैं।

टीवी एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दिखाया कि वो कैसे शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की इच्छा के चलते पेड़ पौधे लगा रहे हैं। कैप्शन में एक्टर ने लिखा ‘परी को हमेशा से प्रकृति से प्यार रहा है और वह हमेशा दुनिया से मिले प्यार को वापस देना चाहती थी। प्यार लौटाने की दिशा में पहला कदम है, पेड़ लगाना। आप सभी का शुक्रिया, हमेशा उसे इतना प्यार और समर्थन देने के लिए और वह आप सभी अद्भुत आत्माओं को प्यार लौटाने के लिए मौजूद है।’ पराग के साथ वीडियो में डॉग सिंबा भी नजर आया जो प्लांट लगाने में मदद कर रहा है। इंटरनेट पर वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर