राजस्थान में ठंड का प्रहार! बादलों की घेराबंदी के बीच शीतलहर से बढ़ी सर्दी


Loading

प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बादलों की मौजूदगी और चल रही ठंडी हवाओं से फिलहाल ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट होगी तथा शीतलहर का असर तेज़ी से बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।

Rajasthan weather Today

राजस्थान में मौसम लगातार पलटवार कर रहा है। कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई तो कुछ जगहों पर हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन ठंडी हवाओं, बादलों और कोहरे की वजह से सर्दी का असर पूरे प्रदेश में बना हुआ है। जयपुर सहित कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से सुबह तक घना कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर तक बादल छाए रहने से शीतलहर जारी रहेगी। तापमान स्थिर रहने के बावजूद जयपुर में ठंड तेज़ महसूस हो रही है, क्योंकि रात और सुबह की हवाएं लगातार ठंडक बढ़ा रही हैं

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान यहां देखें

फतेहपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस
लूणकरणसर में 7.8 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 8.5 डिग्री सेल्सियस
जालोर में 8.6 डिग्री सेल्सियस
नागौर में 8.9 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 9.1 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 9.3 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 10.0 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 10.0 डिग्री सेल्सियस
झुंझुनूं में 10.1 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर में 10.5 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर शहर में 10.6 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 10.6 डिग्री सेल्सियस
करौली में 10.8 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 11.1 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 11.4 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 11.6 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 12.0 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 12.4 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 13.2 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 13.3 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 14.0 डिग्री सेल्सियस
प्रतापगढ़ में 14.1 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 15.6 डिग्री सेल्सियस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर