“बहन के प्रेम में अंधा हुआ सौतेला भाई, क्रूज पर ले जाकर की दिल दहला देने वाली हत्या—फिर उठाया हैरान कर देने वाला कदम”


Loading

एक युवती, जो अमेरिकी नौसेना में शामिल होने का सपना संजोए हुए थी, अपने परिवार के साथ क्रूज पर घूमने गई थी। लेकिन यह खुशियों भरी पिकनिक पलभर में खौफनाक हादसे में बदल गई, जब उसका 16 वर्षीय सौतेला भाई ही उसकी हत्या का आरोपी बनकर सामने आया। परिवार और पुलिस दोनों इस निर्मम वारदात से सदमे में हैं।

Anna Kepnar

अमेरिका के फ्लोरिडा में क्रूज पर मिली 18 वर्षीय चीयरलीडर एना की संदिग्ध मौत ने पूरे मामले को बेहद सनसनीखेज बना दिया है। अमेरिकी नौसेना में भर्ती होने का सपना देखने वाली एना अपने परिवार के साथ छह दिन की छुट्टियां मनाने क्रूज पर गई थी, लेकिन यात्रा के दौरान ही उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि एना के 16 वर्षीय सौतेले भाई की उस पर गलत नजर थी, और वह उसके प्रति खतरनाक हद तक जुनूनी हो चुका था। पुलिस को शक है कि इसी नाबालिग सौतेले भाई ने क्रूज के भीतर एना की हत्या कर दी और लाश को बेड के नीचे लाइफ जैकेट में लपेटकर छिपा दिया।

एना के एक्स बॉयफ्रेंड के पिता ने भी दावा किया कि लड़का हमेशा साथ में बड़ा चाकू रखता था और कई बार एना के साथ जबरदस्ती की कोशिश कर चुका था। परिवार को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन किसी ने उस पर विश्वास नहीं किया। एना के माता-पिता का तलाक 13 साल पहले हो गया था और वह अपने पिता के साथ रहती थी, वहीं उसकी असली मां को अंतिम संस्कार में अपनी पहचान छिपाकर शामिल होना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई इस हत्या के चलते मामला और भी संवेदनशील हो गया है, और पुलिस अब हर पहलू को गहराई से खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर