तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी, 2 की मौत और 10 से ज्यादा घायल


Loading

ओडिशा के लुईसिंग घाटी में सड़क हादसा, 2 की मौत और 10 से अधिक घायल

road accident- India TV Hindi

लुईसिंग घाटी: ओडिशा के बौद्ध-कंधमाल सीमा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप में सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिकअप में करीब 10 मजदूर सवार थे, जो कंधमाल जिले से सड़क निर्माण का काम पूरा कर घर लौट रहे थे। लुईसिंग घाटी में एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने नियंत्रण खोकर सीधे पिकअप को टक्कर मार दी।

इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कंटामाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल, अग्निशमन विभाग, पुलिस और एम्बुलेंस टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घाटी क्षेत्र की संकरी और घुमावदार सड़कें हादसों का कारण बनती हैं। इस घटना से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

देश में सड़क हादसों में हर महीने हजारों लोग जान गंवाते हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी जारी है। हादसों को कम करने के लिए सरकार और नागरिकों दोनों को नियमों का सख्ती से पालन करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर