कॉमेडियन असरानी की मौत हुई इस बीमारी से: सांस लेने में दिक्कत और शरीर पर दिखते ये लक्षण


Loading

Asrani Death Cause Revealed: मशहूर कॉमेडियन असरानी की मौत फेफड़ों में पानी भरने की बीमारी पल्मोनरी एडिमा के कारण हुई, जानिए इसके लक्षण

किस बीमारी से हुई असरानी की मौत- India TV Hindi

कॉमेडी के बेताज बादशाह असरानी ने हंसते-हंसते दुनिया को अलविदा कहा। 84 साल के असरानी पल्मोनरी एडिमा नामक फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे, जिसे फुफ्फुसीय शोफ भी कहा जाता है। यह बीमारी धीरे-धीरे फेफड़ों को कमजोर कर देती है। शुरुआती लक्षणों को समय पर पहचानकर इलाज करना बहुत जरूरी होता है। कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत होने के बाद असरानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, बढ़ती उम्र के साथ यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। जानिए पल्मोनरी एडिमा के लक्षण, कारण और इससे बचाव के उपाय।

पल्मोनरी एडिमा क्या है?
इस बीमारी में फेफड़ों की वायु थैलियों (एल्वियोली) में तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के आदान-प्रदान में समस्या होती है। इससे सांस लेने में कठिनाई होती है और फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। यह स्थिति अचानक या धीरे-धीरे विकसित हो सकती है। हार्ट की बीमारियां, फेफड़ों का इंफेक्शन, प्रदूषण, स्ट्रोक, दवा की ओवरडोज जैसी कई वजहें इसके कारण बन सकती हैं। समय पर लक्षण पहचानकर इसका इलाज संभव है।

पल्मोनरी एडिमा के लक्षण:

  • सांस लेने में दिक्कत और सांस फूलना

  • लेटने पर सांस कठिनाई, बैठने या तकिये के सहारे सांस में आराम

  • लगातार खांसी, खासकर झागदार या गुलाबी बलगम के साथ

  • घरघराहट या शोर वाली सांस

  • नीली पड़ती त्वचा, होंठ और उंगलियां (ऑक्सीजन की कमी के कारण)

  • थकान, कमजोरी, बेचैनी या चिंता में वृद्धि

  • टखनों, पैरों या टांगों में सूजन

  • तेज पसीना आना, तेज दिल की धड़कन और सांस लेने में और परेशानी

इन लक्षणों को पहचानकर जल्दी इलाज शुरू करना जरूरी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर