![]()
IND vs AUS Live Score: एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा ODI मुकाबला जारी

IND vs AUS 2nd ODI Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ODI सीरीज जारी है। दोनों टीमें आज एडिलेड में दूसरा ODI मुकाबला खेल रही हैं। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया इस बार मजबूत वापसी की कोशिश में है, जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया सीरीज अपने नाम करने पर फोकस कर रहा है। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है।






