12वीं के बाद बेटियों को लैपटॉप, गढ़मुक्तेश्वर में 10 हजार मातृ शक्ति का होगा सम्मान।


Loading

12वीं के बाद बेटियों को लैपटॉप, गढ़मुक्तेश्वर में 10 हजार मातृ शक्ति का होगा सम्मान।

 

लेखराज कौशल

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को पूरा हक देना ही सच्चा विकास है। सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसमें प्रतिवर्ष बढ़ोतरी की जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता रही है। सरकार आने पर 12वीं पास करने वाली सभी छात्राओं को लैपटॉप देने का वादा पूरा किया जाएगा, ताकि वे उच्च शिक्षा और डिजिटल दुनिया से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सबके लिए काम किया जाएगा, बिना भेदभाव के।

वहीं गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने आधी आबादी को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया। विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष 10,000 मातृ शक्ति का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह पिछले 10 वर्षों से निरंतर जारी है, जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली माताओं-बहनों को सम्मानित किया जाता है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर