आज का अंक ज्योतिष 15 अक्टूबर 2025 : मूलांक 1 को होगा आर्थिक लाभ, मूलांक 6 का दांपत्य जीवन रहेगा सुखद, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल


Loading

umerology Prediction 15 October 2025 : आज 15 अक्टूबर, बुधवार का दिन है। 15 तारीख का मूलांक (1+5= 6) 6 होगा, जिसके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं और वहीं, बुधवार का दिन होने से आज सभी मूलांक वालों पर बुध और शुक्र ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, मूलांक 1 को आर्थिक लाभ होगा, मूलांक 6 का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और मूलांक 9 के लिए धन आगमन के बनेंगे योग। आइए विस्तार से जानें 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का दिन आज कैसा रहेगा।

Numerology Prediction 15 October 2025

किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 15 अक्टूबर, बुधवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 6 अंक के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज शुक्र ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज बुधवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह बुध होते हैं और बुध का अंक 5 होता है। आज मूलांक 5 वालों की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी और सोच-समझकर निवेश करने से लाभ मिलेगा। वहीं, मूलांक 6 वाले जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आइए विस्तार से जानें 15 अक्टूबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला

मूलांक 1

मूलांक 1

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी लाभ मिलेगा और धन कमाने के सुनहरे अवसर सामने आएंगे। आप समझदारी और बुद्धिमानी से बिगड़ते हुए कार्यों को भी सही कर लेंगे। परिवार के सदस्यों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा और वह हर फैसले में आपका साथ देंगे। हालांकि, जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा।

मूलांक 2

मूलांक 2

आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिलने की कम संभावना है। ऐसे में आपको भावुकता में भी कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की बात आपको विचलित कर सकती है। ऐसे में धैर्य रखना जरूरी होगा। हालांकि, व्यापार के मामले में दिन बेहतरीन रहेगा और आपके लिए लाभ के नए मार्ग खुलेंगे।

मूलांक 3

मूलांक 3

अंक ज्योतिष की गणना बता रही है कि मूलांक 3 वालों को कार्यक्षेत्र में कोई भी काम सोच-समझकर और बुद्धिमानी से करना होगा। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर व्यय करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आप उन्नति के कुछ नए मार्ग खोज सकते हैं। इससे भविष्य में लाभ मिलने की भी संभावना है। वहीं, नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य बना रहेगा।

मूलांक 4

मूलांक 4

आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए कुछ कम अच्छा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। धन का निवेश सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामले में आज किसी सदस्य के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में संयम रखना होगा और कोई भी बात सोच-समझकर बोलें। वहीं, जीवनसाथी के साथ भी वैचारिक मतभेद होने की संभावना बनी हुई है।

मूलांक 5

मूलांक 5

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वालों का दिन अनुकूल रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की सभी प्रशंसा करेंगे और आपके नाम की भी ख्याति होगी। पारिवारिक मामले में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में संयम रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ समय सामान्य व्यतीत होगा। हालांकि, सोच-समझकर निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

मूलांक 6

मूलांक 6

आज मूलांक 6 वालों का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर रह सकते हैं और कुछ योजनाएं भी बनाएंगे। वहीं, नौकरी करने वाले लोग अपनी जॉब में कुछ नए बदलाव ला सकते हैं। जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मूलांक 7

मूलांक 7

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वालों के दिन सामान्य से कम अच्छा रह सकता है। आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। धन के मामले में सोच-समझकर फैसले लेने होंगे, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लेकिन परिवार में पिता की सेहत में अचानक से गिरावट आ सकती है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मूलांक 8

मूलांक 8

आज मूलांक 8 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रह सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। ऐसे में आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामले में धन को लेकर आपका किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। ऐसे में संयम रखना जरूरी होगा और कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। हालांकि, जीवनसाथी हर मोड़ पर आपका साथ देंगे।

मूलांक 9

मूलांक 9

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 वालों का दिन खुशहाल रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और धन आगमन के शुभ योग भी बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में आप सफलता प्राप्त करने के नए मार्ग खोज सकते हैं। नौकरी करने वाले आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे। इसी के चलते आपकी प्रशंसा भी की जाएगी। पारिवारिक मामले में आपको अत्यधिक क्रोध से बचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर