एजुकेशन DR APJ Abdul Kalam Quotes, Vichar In Hindi: सूर्य की तरह चमकना है तो…सफलता की नई राह दिखाते हैं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के ये अनमोल विचार


Loading

DR APJ Abdul Kalam Quotes, Vichar In Hindi: सूर्य की तरह चमकना है तो…सफलता की नई राह दिखाते हैं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के ये अनमोल विचार

DR APJ Abdul Kalam Quotes, Vichar In Hindi

 

DR APJ Abdul Kalam Quotes, Vichar, Thoughts In Hindi: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर देश के महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज (DR APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi) जयंती है। कलाम साहब का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन (DR APJ Abdul Kalam Ke Vichar) अब्दुल था। यह वह शख्सियत थे जिन्होंने भारत को पहली मिसाइल दी थी। उन्होंने साल 2002 से 2007 के बीच भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में काम किया। कलाम साहब को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्होंने 30 विश्वविद्यालयों और संस्थानों में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। कलाम साहब आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी बातें आज भी युवाओं में एक नया जोश भरती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। ऐसे में यहां हम स्टूडेंट्स के लिए एपीजे अब्दुल कलाम के कोट्स, अनमोल विचार लेकर आए हैं।

APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi

  • यदि आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूर्य की तरह जलें।
  • जीवन में सफलता का आनंद तभी आता है जब कोई सफलता कठिनाई से प्राप्त की जाती है।
  • आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, आप अपनी आदतें बदल सकते हैं। और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी

APJ Abdul Kalam Motivational Quotes

  • जो लोग मन से काम नहीं कर सकते, उन्हें जो सफलता मिलती है वो खोखली और आधी-अधूरी होती है जिससे आसपास कड़वाहट फैलती है।
  • जब आपके हस्ताक्षर ऑटोग्राफ में बदल जाए तो समझिये की आप सफलता के रास्ते पर चल पड़े है।
  • APJ Abdul Kalam Ke Anmol Vichar, Thoughts

    1. अपनी पहली जीत के बाद आराम मत करो क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हुए तो और भी लोग यह कहने के लिए तैयार होंगे कि आपकी पहली जीत सिर्फ भाग्य थी।
    2. आकाश की तरफ देखिए हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्मांड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।
    3. मनुष्य के लिए कठिनाइयों का होना बहुत जरूरी है क्योंकि कठिनाइयों के बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।
    4. देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम की आखिरी बेंच पर बैठा हो सकता है।
    5. मुश्किलें जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन हार मानना जीवन का अंत है।
    6. भगवान ने हमारे मस्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं।

    APJ Abdul Kalam Ke Vichar In Hindi

    • ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।
    • किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए इसे अपना लक्ष्य बनाना होगा और लक्ष्य तभी पूर्ण होते है जब उसके प्रति आप समर्पित होते है।
    • आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

    यहां हम आपके लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के शानदार कोट्स और अनमोल विचार लेकर आए हैं। छात्र इसे अपने जीवन में गांठ बांधकर सफलता हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर