अमृतसर में नशे के इंजेक्शन लगाते 2 युवक पकड़े:नशा छोड़ने वाली गोली के लगा रहे थे टीके, दवाई की जांच में जुटी पुलिस


Loading

नशा छुड़ाओ केंद्र से मिलने वाली गोली से नशा करते हुए आरोपी। - Dainik Bhaskar

पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें दो युवक सरेआम इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को पकड़ जांच शुरू की तो पता चला कि वे किसी हेरोइन का इंजेक्शन नहीं, नशा छुड़ाओ केंद्र से मिलने वाली गोली से ही नशा कर रहे थे। अब पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

दरअसल, ये वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। जांच में पता चला कि ये वीडियो मकबूलपुरा इलाके की है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों युवकों को पकड़ा, जो नशे का इंजेक्शन ले रहे थे।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी किसी हेरोइन या अन्य पदार्थ का इंजेक्शन नहीं ले रहे थे। वे सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में मिलने वाली गोली को ही पानी में घोलकर अपने नशे की पूर्ती के लिए टीके लगाकर प्रयोग में ला रहे थे।

घटना की जानकारी देते हुए एसीपी ईस्ट डॉ. साहिल सिंह।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

एसीपी ईस्ट डॉ. साहिल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों का रिमांड हासिल किया गया है।

नशा छुड़ाओ केंद्र की गोलियां की जांच शुरू

एसीपी ने जानकारी दी कि आरोपियों ने जिसका इंजेक्शन लिया, वे नशा केंद्रों में मिलने वाली गोली थी। अब जांच की जा रही है कि वे नशे की गोली बाहर आरोपियों के पास कैसे आई। इतना ही नहीं, अगर इन आरोपियों को गोलियां नशे के लिए मिल रही हैं तो वे गोलियां मरीजों को मिलने की जगह बाहर कैसे उपलब्ध हैं, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर