एक परिवार की चार पीढ़ियां पथ संचलन में हुई शामिल:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025 समारोह में दिखाया अनुशासन


Loading

जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जोधपुर के शास्त्री नगर बस्ती में विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन और पथ संचलन किया गया। यह आयोजन श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर पार्क में संपन्न हुआ, जिसमें संघ के स्वयंसेवकों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कई छोटे बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान सभी कदम से कदमताल मिलाकर चलते हुए नजर आए। संघ के बैंड की घोष के साथ स्वयंसेवकों ने बेहतर तालमेल का परिचय दिया। इससे पूर्व संघ की प्रार्थना गाई गई। कार्यक्रम में एक ही परिवार की चार पीढ़ी ने संघ के पथ संचलन में हिस्सा लिया।

 

 

जोधपुर में संघ की ओर से 145 से अधिक बस्तियों में शाखाएं चलाई जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता कृष्ण मुरारी माथुर रहे। वहीं विभाग सरसंघ कार्यवाहक मनोहर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुशासनबद्ध तरीके से पथ संचलन किया।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर में साल 1925 में विजयदशमी के दिन की गई थी। देशभर में संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर की ओर से वर्तमान में 145 बस्तियों में 300 से अधिक शाखाएं संचालित की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर