इंदौर-भोपाल में बारिश, नीमच में दो बाइक सवार बहे:मंदसौर में सड़कों पर डेढ़ फीट पानी; कई जिलों में 8 इंच तक बारिश का अनुमान


Loading

 

 

ध्यप्रदेश में मानसून ने अब पूरा प्रदेश कवर कर लिया है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़ और हरदा समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है।

मालवा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए। नीमच में उफनती पुलिया पार करने के दौरान दो बाइक सवार बह गए। लोगों ने उन्हें बचा लिया। मंदसौर में सड़कों पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया है।

भोपाल में सुबह से बादल छाए है। रुक-रुककर बारिश हो रही है। इंदौर में दोपहर 1 बजे से पानी गिरने लगा।

 

 

 

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार को नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में यलो अलर्ट (मध्यम बारिश) जारी किया है। वहीं, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, खरगोन, उज्जैन, शाजापुर, देवास, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, आगर-मालवा विदिशा में हल्की बारिश हो सकती है। रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और सतना में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

तीन सिस्टम करा रहे बारिश सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, दो लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और तीन साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। यानी, 24 घंटे के दौरान ढाई से 8 इंच तक पानी बरस सकता है।

एमपी में बारिश का दौर जारी, तस्वीरों में देखिए

भोपाल में दोपहर 1 बजे से कई इलाकों में बारिश हो रही है।

हरदा में सुबह से लगातार तेज पानी गिर रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर