![]()

सीट बंटवारे को लेकर NDA में मंथन जारी है। गठबंधन में सीट बंटवारे के मुद्दे पर अंतिम सहमति बनाने की कोशिश में बीजेपी जुटी है। इसी कड़ी में लोजपा(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और हम के प्रमुख जीतन राम मांझी को मनाने की कोशिश जारी है।
बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पटना में हैं, आज शुक्रवार को वो होटल में पार्टी नेताओं से बात कर रहे हैं। साथ ही गठबंधन के दलों से भी सीट शेयरिंग पर बात होगी।
वहीं दिल्ली में एकबार फिर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय चिराग पासवान से मिलेंगे। 2 दिन में वो चौथी बार चिराग के आवास पहुंचेंगे। गुरुवार देर रात बीजेपी के बिहार प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान खुद चिराग पासवान के घर उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी साथ में मौजूद रहे।
इससे पहले चिराग पासवान से मुलाकात करने नित्यानंद राय दो बार उनके घर पहुंचे थे। मुलाकात के बाद दोनों प्रमुख नेताओं ने मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान नित्यानंद ने कहा था- ऑल इज वेल। वहीं चिराग ने भी दबी जुबान में भरी हामी भरते हुए कहा था- जल्द बताएंगे।
पसंदीदा सीटों को लेकर लोजपा (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान दोहरी रणनीति पर चल रहे हैं। उन्होंने पटना में पार्टी की इमरजेंसी बैठक बुलाई और खुद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की।
संदेश है- बात बनी तो ठीक, नहीं तो अकेला चलो की राह में आगे बढ़ेंगे। लोजपा (आर) नेताओं के अनुसार, पार्टी 24 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है, पर विवाद पसंदीदा सीटों पर है।
हालांकि बीजेपी की ओर से बार-बार यही कहा जा रहा है कि गठबंधन मजबूत है। जल्द फैसला हो जाएगा। बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर NDA प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आ सकती है।

जदयू 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 6 सिटिंग विधायकों के टिकट कटेंगे। टिकट कटने की डर से दो विधायक पहले ही राजद में जा चुके हैं। पार्टी को चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के नॉर्मल होने का इंतजार है।
जदयू ने इसका जिम्मा भाजपा को दिया है। इसके बाद जदयू उससे बात करेगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में हुई वरीय नेताओं की बैठक में उम्मीदवारी पर चर्चा हुई। दावेदारों की जीत की संभावना को आंका गया।
जिन विधायकों के टिकट कटने की बात है, उनमें अधिकतर की चीजें पार्टी लाइन के खिलाफ मानी गई है। पिछली बार जदयू को 115 सीटें मिली थीं। उसने इसमें से 7 सीटें ‘हम’’ को दी थी।
14 अक्टूबर को नामांकन करेंगे अनंत सिंह
एनडीए में सीट शेयरिंग अभी फाइनल नहीं हुई है। इस बीच अनंत सिंह ने मोकामा से चुनाव लड़ने के अपने फैसले में आगे बढ़ रहे हैं। बाहुबली पूर्व विधायक 14 अक्टूबर को मोकामा सीट से पर्चा भरेंगे।
इसे लेकर उन्होंने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें अनंत सिंह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की फोटो है। पोस्टर में जदयू का चुनाव चिन्ह भी है
नडीए में सीट शेयरिंग से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
————–
क्या आप हैं बिहार की राजनीति के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम
बिहार की राजनीति से जुड़े 5 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके।






