राजस्थान-MP के शहरों में तापमान 15° पहुंचा:पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमाचल के केलोंग में पारा -1°C दर्ज; मनाली-लेह हाईवे ​​​​​​​4 दिन से बंद


Loading

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा का रुख बदल कर उत्तरी होने से ठंड ने दस्तक दे दी है।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। सुबह सर्द हवाओं के साथ हल्का कोहरा भी छाने लगा है।

मध्य प्रदेश का राजगढ़ गुरुवार को सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 15.6°C दर्ज हुआ। भोपाल का न्यूनतम तापमान 1.6°C गिरकर 18 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 2.4° कम है।

राजस्थान के सिरोही में भी रात का तापमान 15.2° रहा। सीकर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, पिलानी में 16.6 डिग्री और अजमेर में 16.9 डिग्री दर्ज किया गया।

 

हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी और बारिश से लाहौल घाटी में सेब के हजारों पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। सेब की फसलें बर्बाद हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिन बारिश और बर्फबारी के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कांगड़ा और शिमला में बर्फ की चादर बिछी है।

लाहौल-स्पीति के केलोंग में कल सबसे कम तापमान -1°C दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में -0. 9°C तापमान रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8° और मनाली में 7.7° दर्ज किया गया।

मनाली-लेह हाईवे दारचा और सरचू के बीच लगातार चौथे दिन बंद रहा। कोकसर से पलचान, रोहतांग दर्रे से मनाली, कोकसर से कुंजुम टॉप तक की सड़कें भी भारी बर्फबारी के कारण बंद हैं।

देशभर के मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश: BRO के कर्मियों ने गुरुवार को भारी बर्फबारी के बाद मनाली-लेह हाईवे पर बारालाचा ला दर्रे से बर्फ हटाई।

कर्नाटक: बेंगलुरु में गुरुवार रात भारी बारिश हुई। इससे व्हाइटफील्ड सहित शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया।

ध्य प्रदेश के कई शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं। राजगढ़ में गुरुवार रात पारा 16 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन में धूप खिली रही। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में 14 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: पाली में सबसे ठंडी रात, तापमान 15 डिग्री पहुंचा; 6 शहरों के अलावा सभी में पारा 20 डिग्री से नीचे

उत्तरी हवाएं चलने से राजस्थान में अचानक सर्दी बढ़ गई है। जोधपुर, चूरू, गंगानगर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा शहरों में गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, कल राजस्थान के पाली जिले में सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: नारनौल में 3 दिन में 10 डिग्री तक गिरा तापमान; गुरुग्राम-हिसार में रातें सबसे ठंडी, पारा 18 डिग्री पहुंचा

हरियाणा में 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। नारनौल जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। रोहतक में तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। राज्य में गुरुग्राम और हिसार में रातें सबसे ज्यादा ठंडी हो रही हैं। हिसार में गुरुवार को रात का तापमान 17.8 और गुरुग्राम में 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर