“कातिल अदा वाली इस हसीना के प्यार में पागल था दाऊद इब्राहिम, ऐश्वर्या राय ने किया रिप्लेस, बनना चाहती थी देश की PM”


Loading

दाऊद के कई अफेयर्स की चर्चा रही है। वो कई बॉलीवुड और पाकिस्तानी हसीनाओं के प्यार में दीवाना रहा। आज आपको ऐसी ही एक हसीना के बारें में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए दाऊद ने कई रास्ते खोल दिए थे और इस एक्ट्रेस को इसके चलते सफलता भी हाथ लगी

 

Dawood Ibrahim, mehwish hayat- India TV Hindi

फिल्म और ग्लैमर की दुनिया में इस बार पाकिस्तान की अभिनेत्री मेहविश हयात चर्चा में हैं। उनकी खूबसूरती और अभिनय के साथ-साथ नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ने के कारण विवादों में आई हैं। मेहविश का दाऊद से जुड़ाव उनके करियर में एक नया विवाद पैदा कर रहा है।

मेहविश हयात पाकिस्तान की सबसे सफल और उच्चतम वेतन पाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने 2015 में फिल्म ‘जवानी फिर नहीं आनी’ से करियर की शुरुआत की और इसके बाद ‘एक्टर इन लॉ’, ‘पंजाब नहीं जाऊंगी’, ‘लोड वेडिंग’ और ‘लंदन नहीं जाऊंगा’ जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल की। ये फिल्में पाकिस्तान की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं, जिससे मेहविश की जगह एक सफल कमर्शियल हीरोइन के रूप में बनी। हालांकि, इसी बीच उनका नाम विवादों में भी आया।

mehwish hayat

दाऊद इब्राहिम से संबंध की अफवाहें

साल 2019 में मेहविश हयात को पाकिस्तान सरकार ने ‘तमगा-ए-इम्तियाज’ सम्मान दिया, जिसके बाद उनके नाम को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जोड़ने की अफवाहें उड़ने लगीं। कहा गया कि दाऊद ने उन्हें पाक फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी भूमिकाएं दिलवाईं, हालांकि मेहविश ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की।
वहीं, मेहविश को बॉलीवुड फिल्म ‘फन्ने खां’ में ऐश्वर्या राय की भूमिका के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन पाकिस्तानी कलाकारों पर फिल्मों में प्रतिबंध के कारण यह मौका नहीं मिल सका। यह दर्शाता है कि उन्हें बॉलीवुड में भी माना जा रहा था।

mehwish hayat

राजनीति में रुचि और प्रधानमंत्री बनने की इच्छा

मेहविश हयात ने अभिनय के अलावा राजनीति में भी गहरी रुचि दिखाई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह एक दिन पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। उनका मानना है कि अगर क्रिकेटर इमरान खान प्रधानमंत्री बन सकते हैं, तो एक अभिनेत्री क्यों नहीं। वे राजनीतिक मुद्दों और भारत-पाक विवाद पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर