9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:जयपुर, नागौर, हनुमानगढ़, सीकर में 4 इंच तक पानी बरसा, 12 डिग्री तक पारा गिरा


Loading

 

उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान के पूर्वी जिलों में आज (मंगलवार) भी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, ​मंगलवार को 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 8 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम ड्राय होगा और आसमान साफ रहेगा। उधर, मंगलवार को भी जयपुर के कई इलाकों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई।

खेतों में पानी भरा, फसलें खराब इससे पहले सोमवार को राजस्थान के कई जिलों में तेज बरसात हुई। जयपुर, नागौर, हनुमानगढ़, सीकर समेत कई जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा। गरज-चमक के साथ हुई इस तेज बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया। इससे तैयार खरीफ की फसलें खराब हो गईं। तेज हवा चलने, बादल छाने और लगातार बारिश का असर तापमान पर भी रहा।

जयपुर के चौमूं इलाके में सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद सामोद स्थित वीर हनुमान मंदिर की सीढ़ियों पर पानी बहने लगा।

दिन-रात के तापमान में एक डिग्री का अंतर हनुमानगढ़ में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। हनुमानगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 26.4 और रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पिछले 24 घंटे के दौरान अलवर, नागौर, जयपुर, बूंदी, हनुमानगढ़, झालावाड़, सीकर और श्रीगंगानगर के एरिया में तेज बरसात हुई। नागौर के कुचामन में 88MM, छोटी खाटू में 50, नावां 38, मकराना में 35, जायल में 48, बूंदी में 52, अलवर के ​थानागाजी में 44, बहादुरपुर में 31, किशनगढ़-बास में 21, राजसमंद के रेलमगरा में 19, भीम में 15, सीकर के खंडेला में 70, श्रीमाधोपुर में 66, लोसल में 54, धौंद में 56, गंगानगर के 365 हेड में 35, सूरतगढ़ में 44, घड़साना में 23, हनुमानगढ़ के नोहर, पीलीबंगा, टिब्बी में 27-27, हनुमानगढ़ शहर में 25, बीकानेर के लूनकरणसर में 26, चूरू में 25, पिलानी में 14.2MM बरसात दर्ज हुई।

जयपुर में 92MM बरसात इस सिस्टम के असर से जयपुर में भी हर जगह बरसात हुई। छापरवाड़ा बांध के पास 92MM बारिश दर्ज हुई। दिल्ली रोड पर चांदवास पर 53, जालसू, दूदू, मौजमाबाद में 27-27, जोबनेर में 40, बैराठ में 52, शाहपुरा में 56, फागी में 35, चौमूं में 26, सांगानेर में 29MM बारिश हुई है।

12 डिग्री तक लुढ़का पारा, सीकर में सबसे ठंडा दिन राजस्थान में मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर दिखा। सोमवार को शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंचा।

रोजगार का सुनहरा अवसर , अब पाए रोजगार सम्मान के साथ जानिए कैसे 9057857000
रोजगार का सुनहरा अवसर , अब पाए रोजगार सम्मान के साथ जानिए कैसे 9057857000

सबसे ज्यादा ठंडा दिन सीकर में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हनुमानगढ़ में तो दिन का अधिकतम तापमान 26.4 और रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां पूरे दिन में तापमान में केवल 1 डिग्री का अंतर रहा।

इन शहरों में अधिकतम तापमान 30 से नीचे अजमेर में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 24, जयपुर में 25.1, पिलानी में 24.7, उदयपुर में 29, बीकानेर में 29.3, चूरू में 24.1, गंगानगर मं 27.5, हनुमानगढ़ में 26.4, दौसा में 27.2, प्रतापगढ़ में 29.8, झुंझुनूं में 24.9 और पाली में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर