भारतीय किसान यूनियन किसान राज का संगठन विस्तार जारी ,,
हापुड़/भारतीय किसान यूनियन किसान राज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित यतेंद्र शर्मा जी आज गढ़मुक्तेश्वर पहुँच कर किसान पंचायत को संबोधित किया, जहाँ उनका फूल मालाओ और नोटों की माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया,
यतेंद्र शर्मा जी ने संगठन विस्तार करते हुए कई दर्जन लोगो को संगठन की सदस्यता दिलाई एवं पदाधिकारी बनाए।यतेंद्र शर्मा जी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान राज संगठन पूर्ण रूप से अराजनीतिक है जिसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और जनपद हापुड़ का सबसे पहला संगठन है संगठन को बने हुए 3 वर्ष हो गए हैं और संगठन लगातार किसान, मजदूर, गरीब दबे हुए व्यक्तियों की आवाज को निरंतर उठाते हुए संघर्ष करते हुए उनकी समस्या का लगातार हल कर रहा है संगठन में कोई भी भेद भाव नहीं है संगठन सर्व समाज के लिए कार्य कर रहा है इसीलिए लगातार हर दिन भारतीय किसान यूनियन किसान राज का परिवार बढ़ता जा रहा है, जय जवान जय किसानइस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष शौकीन दोताई, प्रदेश संगठन मंत्री नन्नू चौधरी असिलपुर, युवा मंडल सचिव नईम चौधरी, शाह आलम,कुर्बान,गुलफाम, नेता ज़ी इसरार, हाजी सलाउद्दीन, ज्योति, अनीता, रजनीबाला, युवा मण्डल उपाध्यक्ष शाहरूक पटना, रहीसुद्दीन ,नन्हे राजपूत,मतीन मुखिया जी,शौकीन असिलपुर, सुनील सैनी, मास्टर सरताज, निजामुद्दीन आदि सैंकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।