![]()
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि वेट लॉस के लिए जिम जरूरी है, लेकिन सही डाइट और रोजाना की हल्की-फुल्की एक्टिविटी से जिम के बिना भी वजन कम किया जा सकता है।
जिम के बिना भी वजन कम किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सही डाइट और नियमित फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। हेल्दी वेट लॉस के लिए शरीर को कैलोरी डेफिसिट में रखना होता है, यानी जितनी कैलोरी आप रोज बर्न कर रहे हैं, उससे कम कैलोरी का सेवन करना चाहिए। हर व्यक्ति की कैलोरी जरूरत अलग होती है, इसलिए अपनी बॉडी के हिसाब से सही मात्रा का सेवन करना जरूरी है। ज्यादा शुगर, फैट और सिंपल कार्ब्स वाले फूड से बचें और प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स वाले फूड शामिल करें। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, फल, चने, मखाना, साबुत अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी और सीमित मात्रा में हेल्दी फैट्स जैसे घी, दूध, प्लांट बेस्ड ऑयल खाएं। जूस या पैकेटबंद ड्रिंक्स की जगह ताजे फल और पानी ज्यादा पिएं और नमक व चीनी का सेवन कम करें।
![]()
फिजिकल एक्टिविटी के बिना वजन कम करना संभव है, लेकिन रिजल्ट धीमे और कम होते हैं। घर के काम, चलना, सीढ़ी चढ़ना, झाड़ू-पोंछा, खाना बनाना जैसी रोजमर्रा की गतिविधियां भी कैलोरी बर्न करती हैं और वजन घटाने में मदद करती हैं। एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्निंग तेज होती है और मसल्स मजबूत रहती हैं। घर पर पुश-अप्स, बॉडीवेट स्क्वैट्स, बर्पीज, जंपिंग रोप, योगा और स्ट्रेचिंग जैसी एक्टिविटी से आप बिना जिम के भी अच्छे रिजल्ट पा सकते हैं। हफ्ते में 150 मिनट लो से मीडियम इंटेंसिटी एक्सरसाइज करना हेल्दी माना जाता है। अगर हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो समय कम किया जा सकता है।
जिम का फायदा मसल्स बिल्डिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में होता है। जिम में ट्रेनर और मशीन की मदद से स्पेसिफिक मसल्स टारगेट की जा सकती हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कैलोरी बर्न करने में मदद करती है और वजन घटाने के दौरान मसल्स की ताकत बनी रहती है, जिससे शरीर कमजोर नहीं होता।
कुल मिलाकर, वजन कम करने के लिए जिम जरूरी नहीं है, लेकिन सही डाइट, फिजिकल एक्टिविटी और जरूरत के अनुसार एक्सरसाइज सबसे अहम हैं। जिम न जाने वाले लोग भी सही योजना और धैर्य के साथ धीरे-धीरे और हेल्दी तरीके से वजन घटा सकते हैं, जिससे रिजल्ट लंबे समय तक टिके रहते हैं।






