![]()
भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनके डांस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कुर्ता उठाकर डांस कर रहे हैं।
वीडियो में विधायक सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ के गाने ढिंका-चिका- ढिंका चिका गाने पर डांस कर रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है, गोपाल मंडल के कुर्ता उठाकर डांस के दौरान उनके पीछे खड़ा जदयू समर्थक जब उन्हें टच करता है तो विधायक उसे थप्पड़ जड़ देते हैं।
यह वीडियो उनके बेटे आशीष मंडल के रेस्टोरेंट में आयोजित डांडिया नाइट का बताया जा रहा है। इस दौरान विधायक के बेटे आशीष मंडल भी मंच पर थे।


थप्पड़ कांड के बाद डांस बंद हुआ
गोपाल मंडल ने जैसे ही समर्थक को थप्पड़ जड़ा, समर्थकों और रिश्तेदारों ने फौरन उन्हें पकड़ लिया और शांत कराया।
हालांकि विधायक गोपाल मंडल ने गुस्से में मंच पर डांस करना बंद कर दिया और प्रोग्राम छोड़कर चले गए।
होली मिलन में डांसर के साथ लगाए ठुमके, गाल पर नोट चिपकाया
करीब 7 महीने पहले NDA के होली मिलन समारोह में विधायक गोपाल मंडल भोजपुरी गाने पर डांसर के साथ ठुमके लगाते नजर आए थे।
डांस के दौरान वो डांसर की गाल पर नोट चिपकाते भी दिखे। गोपाल मंडल ने मंच के नीचे महिला कार्यकर्ता के साथ भी डांस किया था।

- भागलपुर के नवगछिया में एक हत्याकांड (विनय कुमार गुप्ता की हत्या) का जिक्र करते हुए यादव जाति को ‘ढीठ’ (जिद्दी) बताया। कहा कि ‘यह जाति ही ढीठ होती है’ और नीतीश सरकार में यादवों का वर्चस्व है।
- नवगछिया में गणतंत्र दिवस समारोह में कुर्सी न मिलने पर BJP जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह को पहली पंक्ति से हटाकर पीछे बिठाया। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
- गंगा कटाव जायजा लेते हुए अजय मंडल को “रखैल” रखने का आरोप लगाया। बाद में उन्हें “हत्यारा”, “चोर” और “अफीम की खेती करने वाला” कहा। एक महिला नेत्री को भी निशाना बनाया।
- पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में गंजी-अंडरवियर में घूमते पकड़े गए। यात्रियों के विरोध पर गाली-गलौज और धमकी।
- NDA होली मिलन में महिला सिंगर के गाल पर नोट चिपकाकर डांस किया। इसके बाद सफाई में कहा कि, चुम्मा लिया था।
- JDU कार्यालय में पत्रकारों से ‘दामाद हो क्या’ कहकर उलझे। विवाद बढ़ने पर माफी मांगी।
- इस्माईलपुर में चुनावी सभा में पूर्व सांसद बुलो मंडल को ‘भगा देना’ कहा। महिला नेत्री पर भी अमर्यादित बयान दिया।
- CM नीतीश मेंटली डिस्टर्ब नहीं,दांत की सफाई से बदले बोल:JDU विधायक गोपाल मंडल बोले-निशांत गांजा नहीं पीते, पार्टी में आएं, नहीं तो भगदड़ मचेगी







