एग्जिट पोल में महागठबंधन की उम्मीदों पर पानी क्यों फिरा? जानिए विशेषज्ञ ने बताए चौंकाने वाले 3 बड़े कारण


Loading

Bihar Election 2025 Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों के बाद आए एग्जिट पोल ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। बीट मैटराइज के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किन तीन अहम वजहों से महागठबंधन की स्थिति कमजोर हुई और एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। इन कारणों में उम्मीदवार चयन से लेकर जनसंपर्क रणनीति तक कई अहम पहलू शामिल हैं।

bihar women voters 2025

Bihar Election 2025 Exit Poll: दो चरणों के मतदान के बाद आए आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। मैटराइज के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में मुकाबला सुशासन बनाम रोजगार के मुद्दे पर टिका रहा। उन्होंने कहा कि इस बार महिला मतदाताओं ने बड़ी भूमिका निभाई है और उनका झुकाव नीतीश कुमार के पक्ष में दिखाई दिया। वहीं, जन सुराज पार्टी की शुरुआती चर्चा के बावजूद उसका असर सीमित रह गया।

Bihar Election 2025 Exit Poll: आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है और इसके पीछे तीन अहम कारण बताए गए हैं। पहला, जन सुराज ने महागठबंधन के वोट प्रतिशत में सेंध लगाई। दूसरा, राहुल गांधी के SIR मुद्दे का असर मतदाताओं पर नहीं दिखा और महिला वोटरों के साथ नीतीश कुमार की लोकप्रियता ने एनडीए को फायदा पहुंचाया। तीसरा, महागठबंधन के भीतर आपसी मतभेद और कमजोर समन्वय ने भी उसके प्रदर्शन को प्रभावित किया। हालांकि, अंतिम नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर