निर्भय स्क्वायड ने झालावाड़ में पकड़े दो मनचले:महिलाओं पर करते थे अभद्र टिप्पणी, शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार


Loading

निर्भया स्क्वायड टीम ने सब्जी मंडी इलाके से दो मनचले युवकों को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

झालावाड़ में निर्भया स्क्वायड टीम ने शुक्रवार शाम सब्जी मंडी इलाके से दो मनचले युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान झालरापाटन के लंका गेट के पास हाई स्कूल रोड निवासी मिलन राठौर (30) और भवानीमंडी निवासी राजेश (25) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और छींटाकशी की घटनाओं को रोकने के लिए झालावाड़ शहर में निर्भया स्क्वायड और कालिका यूनिट सक्रिय है। स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी भीड़-भाड़ वाले बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रख रही हैं।

निर्भया स्क्वायड की टीम झालावाड़ और झालरापाटन के मुख्य बाजारों, कोचिंग सेंटरों, स्कूलों, कॉलेजों, पिकनिक स्थलों, गार्डन और सब्जी मंडी जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखती है। इससे मनचले युवक महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्रता या छेड़खानी नहीं कर पाते। टीम में हेड कॉन्स्टेबल संगीता शर्मा, लक्ष्मी, ममता, मेना, बिजली और सलमा शामिल हैं। इनका उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर