फिर से विवादों में घिरे सिंगर मासूम शर्मा, पंजाब यूनिवर्सिटी में पुलिस ने काटी एफआईआर


Loading

FIR lodged against Masoom Sharma

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ( Masoom Sharma) अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने गानों को लेकर विवादों में नजर आ रहे हैं। अब एक बार फिर से मासूम शर्मा का नाम किसी नए विवाद में जुड़ गया है। इस बार उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई है। दरअसल दो दिन पहले मासूम शर्मा पंजाब यूनिवर्सिटी में शो करने गए थे। जहां पर उन्होंने अपना ही बैन किया हुआ गाना गाया। इसके बाद उनके ऊपर पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला 28 मार्च 2025 का है, जब चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित UIET में सिंगर मासूम शर्मा का एक लाइव शो हुआ था। यह शो रात 8 बजे से लेकर 10 बजे के करीब चला था। जिसमें मासूम शर्मा ने अपना बैन किया हुआ गाना चम्बल के डाकू गाया। इसके बाद पुलिस ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। क्योंकि शो शुरू करने से पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने शो की अनुमति तो दे दी थी, लेकिन एक शर्त रखी थी कि इसमें ऐसा कोई गाना या परफॉर्मेंस नहीं होगा जो हिंसा, शराब, ड्रग्स या गैंगस्टर जैसे काम को बढ़ावा दें। खुद मासूम शर्मा ने भी इस बात पर हामी भरी थी कि वह अपने बैन किए हुए गाने नहीं गाएंगे। यह शिकायत चंडीगढ़ के वेस्ट सेक्टर में दर्ज हुई। जिसमें सिंगर पर धारा 223 लगाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर