अब रोजाना चलेगी काचीगुडा-भगत की कोठी ट्रेन:आज उद्घाटन फेरे पर होगी रवाना, 20 को काचीगुडा से तो 22 को जोधपुर से नियमित संचालन


Loading

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तथा पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुडा के बीच प्रतिदिन रेलसेवा शुरू करने का ऐलान किया है। इससे राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के 25 से अधिक प्रमुख स्टेशनों को सीधा जोड़ेगी, जिससे यात्रियों को सीधी व सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, उद्घाटन फेरे के लिए गाड़ी संख्या 07615 काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर) निकलेगी। जो, काचीगुडा से 19 जुलाई को शाम 5:30 बजे रवाना होकर 21 जुलाई को सुबह 11:30 बजे भगत की कोठी (जोधपुर) पहुंचेगी।

इसी तरह, गाड़ी संख्या 07616 भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुडा उद्घाटन स्पेशल फेरे के लिए भगत की कोठी से 21 जुलाई को रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी, जो 23 जुलाई को दोपहर 3:40 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। इन दोनों उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों में कुल 12 डिब्बे, जिनमें 1 सैकण्ड एसी, 1 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी तथा 1-1 गार्ड व पॉवरकार कोच शामिल हैं।

नियमित रेलसेवा का संचालन कब से?

ये ट्रेन उद्घाटन फेरे के बाद में नियमित रूप में चलेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। जिनमें 2 सैकण्ड एसी, 7 थर्ड एसी, 7 सैकंड स्लीपर, 4 जनरल और दो पॉवरकार कोच होंगे। इनके आगमन व प्रस्थान का समय कुछ इस तरह रहेगा –

गाड़ी संख्या 17605 काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर)

  • 20 जुलाई 2025 से प्रतिदिन रात 11:50 बजे काचीगुडा से प्रस्थान
  • तीसरे दिन रात 8 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी

गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुडा

  • 22 जुलाई 2025 से प्रतिदिन रात 10:30 बजे भगत की कोठी से प्रस्थान
  • तीसरे दिन दोपहर 3:40 बजे काचीगुडा पहुंचेगी

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

यात्रा को सुगम व सभी की पहुँच में बनाने के लिए यह ट्रेन निजामाबाद, नांदेड, पूर्ना, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खण्डवा, ईटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सैहोर, मक्सी, उज्जैन (भतेहाबाद-चंद्रावतीगंज मार्ग से), रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ और पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर