यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे; चलते-चलते पलटी बस और कार की टक्कर में 6 की मौत


Loading

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार-शनिवार की रात दो दर्दनाक हादसे हो गए। एक हादसा माइलस्टोन संख्या 140 के पास हुआ, जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए जबकि दूसरे हादसे में यात्रियों से भरी बस पलट गई।

कार की टक्कर में 6 की मौत

शुक्रवार की देर रात दिल्ली से आगरा जा रही एक कार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 गंभीर घायलों का इलाज जारी है।

बस पलटने से 28 घायल

दूसरी बड़ी घटना बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन संख्या 131 के पास हुई, जहां दिल्ली से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। बस में करीब 65 यात्री सवार थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर