![]()
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘थामा’ ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन अच्छी कमाई की है। राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म की लगभग 5,000 टिकटें बिक चुकी हैं।

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हॉरर फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे देखने के लिए लोगों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म ‘थामा’ ने अपनी एडवांस बुकिंग के पहले दिन अच्छी शुरुआत की। इस फिल्म ने पीवीआर आइनॉक्स में कुछ ही घंटों में 4,000 से ज्यादा टिकटें बेच दीं। राष्ट्रीय श्रृंखलाओं में कुल प्री-सेल 5,000 से ज्यादा दर्शकों को देखने को मिलेगी। एडवांस बुकिंग को देख उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म को शानदार ओपनिंग मिल सकती है।






