Nikita Roy Vs Tanvi The Great Box Office Collection Day 1: ‘सैयारा’ के आगे फुस्स हुई ‘निकिता रॉय’-‘तन्वी द ग्रेट’


Loading

एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ के साथ बड़े पर्दे पर दो फिल्में और रिलीज हुई थी। पहली है सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय और दूसरी अनुपम खेरकी तन्वी द ग्रेट। लेकिन ये दोनों ही फिल्म पहले दिन फुस्स साबित हुईं। ‘निकिता रॉय’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ की पहले दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि ‘निकिता रॉय’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन किया है।

‘निकिता रॉय’-‘तन्वी द ग्रेट’ ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

18 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों की लाइन लग गई थी। फिल्म सैयारा के साथ ‘निकिता रॉय’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी। लेकिन ये फिल्में सैयारा से कई कदम पीछे रहीं। बात करें सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल और अर्जुन रामपाल की ‘निकिता रॉय’ की तो फिल्म ने पहले दिन बस 23 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म की कमाई देख मेकर्स भी परेशान हैं। तो वहीं अनुपम खेर की डायरेक्टोरियल डेब्यू तन्वी द ग्रेट ने पहले दिन 40 लाख रुपये कमाए हैं। दोनों फिल्म की कमाई पहले दिन काफी फीकी रही।

‘सैयारा’ के आगे नहीं टिकी दोनों ये फिल्में

अहान पांडे और अनीत पड्डा की लीड रोल वाली फिल्म सैयारा की आगे ‘निकिता रॉय’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ फ्लॉप साबित हुई है। ‘निकिता रॉय’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ की पहले दिन की कमाई ने साबित कर दिया है कि ये फिल्में आने वाले दिनों में भी खास कमाई नहीं करने वाली हैं। ‘निकिता रॉय’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर