पूर्व सी एम ओ से वेतन के एबज 75 हजार रिश्वत मांगने का आरोप; सोशल मीडिया पर मचा घमासान।


Loading

लेखराज कौशल

हापुड़। जिले के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा विवाद सामने आया है। तीन साल तक सीएमओ रहे डॉ. सुनील त्यागी और जिला संयुक्त चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. हेमलता के बीच वेतन और चार्ज को लेकर विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। पूर्व सीएमओ ने सीएमएस और एक बाबू पर वेतन निकालने के नाम पर 75 हजार रुपये नकद मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। आरोपों के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

डॉ. सुनील त्यागी मार्च 2026 में सीएमओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शासन के आदेश पर उन्हें अगले तीन साल तक जिला अस्पताल में सेवा देनी है। सीएमओ पद छोड़ने के बाद वरिष्ठता के आधार पर कार्यवाहक सीएमओ का चार्ज दिया जाना था। वरिष्ठता सूची में डॉ. राजेश सिंह का नाम सबसे ऊपर था, लेकिन शासन में शिकायत के बाद डॉ. वेदप्रकाश को अतिरिक्त प्रभार मिला।

 

अप्रैल-मई का वेतन रुका, फिर छुट्टी पर गए डॉ. त्यागी

 

सीएमओ पद से हटने के बाद डॉ. त्यागी ने जिला अस्पताल में ज्वाइन तो कर लिया, लेकिन अप्रैल-मई का वेतन नहीं मिला। पहले ट्रेजरी में कागज न पहुंचने का हवाला दिया गया। बाद में बताया गया कि दो-तीन महीने का वेतन एक साथ मिलेगा। इसी बीच डॉ. त्यागी लंबे अवकाश पर चले गए।

फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल।

डॉ. त्यागी ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर सीएमएस डॉ. हेमलता और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति के समय उन्होंने सीएमएस के पति को कार्यवाहक सीएमओ का चार्ज नहीं दिया था। इसी रंजिश में सीएमएस उनसे द्वेष रखती हैं। डॉ. त्यागी ने आरोप लगाया कि वेतन निकालने के नाम पर सीएमएस और अनिल बाबू ने 75 हजार रुपये नकद मांगे। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर अब वह हापुड़ में रहना भी नहीं चाहते।

सीएमएस का पलटवार: ज्वाइनिंग के कागज ही नहीं दिए

वहीं सीएमएस डॉ. हेमलता ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है, “डॉ. त्यागी ने अस्पताल में ज्वाइनिंग के दस्तावेज ही जमा नहीं किए। बिना कागज वेतन कैसे जारी हो सकता है। वह जब मन होता है आते हैं, छुट्टी की सूचना तक नहीं देते।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर