टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती है। शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपने बबीता जी के किरदार ने मुनमुन ने घर घर पहचान बनाई। बाबीत और जेठलाल की जोड़ी सभी को टक्कर देती है। कई दिनों से देखा गया कि एक्टिव रहने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया से गायब हो गई। बाबीत ने पिछले कई हफ्तों से ना ही पोस्ट शेयर किया और ना ही कोई स्टोरी इंस्टाग्राम पर डाली। अब हाल ही मुनमुन दत्ता ने खुद अपने गायब होने की वजह जनता को बताई।
मुनमुन दत्ता ने पोस्ट शेयर कर लिखा ‘हाँ, काफी समय से गायब हूँ। मेरी माँ की तबियत ठीक नहीं है। पिछले 10 दिनों से अस्पताल में आना-जाना लगा रहता है। अब हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही और बेहतर हो जाएगा। प्रोफेशनल और निजी ज़िंदगी के बीच तालमेल बिठाना थका देने वाला रहा है। लेकिन मैं अपने उन अद्भुत दोस्तों का धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने मेरा बहुत साथ दिया। ईश्वर महान है।’ ये जानकर फैंस को मुनमुन के लिए काफी बुरा लगा। फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द मुनमुन दत्ता की मां ठीक हो जाए।