राजस्थान में भारी बारिश, 6 की मौत:MP के 4 जिलों में बाढ़; वाराणसी में बुद्ध की प्रतिमा पर बिजली गिरी, घाट-मंदिर डूबे


Loading

राजस्थान के 18 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी है। रविवार को भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में और राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। ब्यावर में कीचड़ में गिरने से बच्चे की जान चली गई। भरतपुर में बिजली गिरने से व्यक्ति की जान चले गई।

मध्य प्रदेश में तेज बारिश जारी है। छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

UP के बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर स्थित गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। वहीं, भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा पर बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री से लेकर 13 जुलाई तक बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। अब तक 770 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। 90 से ज्यादा घर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। 150 सड़कें अभी भी बंद हैं।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 3 तस्वीरें…

ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए हैं।

ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए हैं।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

राजस्थान के बूंदी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इसमें स्कूटी बह गई।

राजस्थान के बूंदी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इसमें स्कूटी बह गई।
राजस्थान में अजमेर रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया।
राजस्थान में अजमेर रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर