कांगड़ा बस स्टैंड पर महिला से छेड़छाड़:नशे में धुत कंडक्टर ने की अश्लील हरकत, साथियों को बुलाकर साथ खड़े लोगों पर हमला


Loading

आरोपी कंडक्टर का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बस स्टैंड पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक राहगीर महिला से सार्वजनिक स्थल पर एक युवक द्वारा अश्लील हरकतें करने व छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने घटना की पूरी कहानी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखी है।

युवती ने लिखा कि वह शिमला से पालमपुर जा रही थी। वह रात 11 बजे कांगड़ा बस स्टैंड पर पालमपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक युवक उसके सामने आया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले अश्लील इशारे किए।

पैंट की जिप खोलकर की घटिया हरकत

उसने इसे नजरअंदाज किया और फोन पर बात करने लगी। लेकिन वह फिर भी बाज नहीं आया और उसने अपनी पैंट की जिप खोलकर और भी घटिया हरकतें करने की कोशिश की। युवती ने फिर उसको जोर से बोला की आप ये क्या इशारे कर रहे हो। लड़की के विरोध करने पर जब आरोपी को लगा की वो फंस गया है तो उसने इनोसेंट बनकर फोन पर बात करने का नाटक किया।

आरोपी ने अपने साथियों को भी बुला लिया

युवती ने लिखा कि शराब के नशे में धुत आरोपी ने अपने साथियों को भी बुला लिया। और उसके साथियों ने पीड़िता के साथ खड़े उसके लोगों पर हमला किया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की और न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बस का कंडक्टर बताया रहा है और कांगड़ा का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि कांगड़ा बस स्टैंड पर एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। 11 जुलाई की रात को 112 हेल्पलाइन पर इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को बस स्टैंड पर पाया।

पीड़िता ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर करके आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर