![]()

भोपाल में एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। इस दौरान दो बाइक से आए 6 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दो गोलियां युवक के सिर और पेट में लगी। उसकी मौत हो गई।
घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र के लीलाधर कॉलोनी में शनिवार देर रात की है। मृतक का नाम अमित वर्मा (22) है। हत्या का आरोप कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथियों पर हैं।
नसीम स्वयं को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताता है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर राजा खटीक नाम के बदमाश की हत्या करना चाहते थे। राजा वारदात के समय अमित के साथ था।
वारदात के बाद आरोपियों के अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें बदमाश वीआईपी रोड पर राहगीरों से विवाद करते और तलवार लहराते दिखाई दे रहे हैं।
इधर, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹30000 का इनाम घोषित किया। क्राइम ब्रांच सहित जोन 4 की 5 अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
पुलिस ने टीला जमालपुरा में रहने वाले अज्जु नाम के एक शख्स को हिरासत में ले लिया है। उससे फरार नसीम सहित अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ हो रही है।
सड़क पर बातचीत कर रहे थे सभी दोस्त अमित पिता राधेश्याम वर्मा (22) बरखेड़ी फाटक गली नंबर दो खटीकपुरा में रहता था। वह एक गार्मेंट्स शॉप में नौकरी करता था। लीलाधर कॉलोनी में उसके दोस्त आशू खटीक का जन्मदिन था। सेलिब्रेशन करने वह दोस्तों के साथ आशू के घर शनिवार रात करीब 12 बजे पहुंचा था। यहां सभी दोस्तों ने केक कटिंग की। इसके बाद सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

भाई बोला- 6 राउंड गोलियां चलाईं मृतक के भाई अतुल वर्मा ने बताया कि भाई केक कटिंग के बाद दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। तभी बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथी दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 लोगों ने अचानक हंगामा किया। नसीम और उसके अन्य साथियों ने करीब 6 राउंड फायर किए। वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

बदमाश की हत्या करना चाहते थे आरोपी टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि नसीम और लीलाधर कॉलोनी में रहने वाले राजा खटीक की लेन-देन विवाद पर पुरानी रंजिश है। राजा की हत्या के इरादे से नसीम और साथी आए थे। नसीम ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे गोली अमित को लगी और उसकी जान चली गई। राजा वारदात के समय अमित और उसके दोस्तों के साथ ही था। आरोपी नसीम और वसीम पर नामजद केस दर्ज किया है।
लूट की रकम के हिस्से को लेकर था विवाद अमित की हत्या के बाद एफआईआर दर्ज कराने वाला आशु राजा खटीक का छोटा भाई है। राजा खटीक पिछले दिनों श्यामला हिल्स, छोला सहित कई लूट की वारदातों में शामिल रहा है। राजा का गिरोह कलेक्शन एजेंटों को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों का अंजाम देता है। नसीम के साथी वसीम का छोटा भाई नदीम, राजा के साथ लूट की वारदातों में शामिल रहा है।
राजा और उसके बीच लूट की रकम की हिस्से को लेकर विवाद हुआ था। तब राजा ने नदीम के साथ मारपीट कर दी थी। इसी बात का बदला लेने के इरादे से वसीम और नदीम साथियों के साथ राजा के घर पहुंचे। जहां हुए विवाद के बाद नसीम ने राजा पर फायरिंग की हालांकि गोली राजा को न लगते हुए अमित को लगी और उसकी मौत हो गई।
पहले टेंट कारोबारी को भी मारी थी गोली नसीम बन्ने खां मूल रूप से शाजापुर जिले का रहने वाला है। लंबे समय से भोपाल में रहकर सक्रिय रूप से अपराध कर रहा है। 3 दिसंबर 2023 को भोपाल के बुधवारा में नसीम बन्ने खां ने साथियों के साथ नवाज रियाज (30) को ताज टेंट हाउस में घुसकर गोलियां मारी थीं।
उसके साथियों ने नवाज पर तलवार से हमला किया था। हमले से पहले नसीम ने नवाज को एक ऑडियो वाट्सएप पर सेंड भी किया था। इसमें उसने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर कारोबारी से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर बताए समय पर ही कारोबारी को गोली मार दी थी।

पहले टेंट कारोबारी को भी मारी थी गोली नसीम बन्ने खां मूल रूप से शाजापुर जिले का रहने वाला है। लंबे समय से भोपाल में रहकर सक्रिय रूप से अपराध कर रहा है। 3 दिसंबर 2023 को भोपाल के बुधवारा में नसीम बन्ने खां ने साथियों के साथ नवाज रियाज (30) को ताज टेंट हाउस में घुसकर गोलियां मारी थीं।
उसके साथियों ने नवाज पर तलवार से हमला किया था। हमले से पहले नसीम ने नवाज को एक ऑडियो वाट्सएप पर सेंड भी किया था। इसमें उसने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर कारोबारी से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर बताए समय पर ही कारोबारी को गोली मार दी थी।
इस केस में फरारी के दौरान नसीम ने एक रील जारी कर दौराहा थाने में पदस्थ रहे एक टीआई की हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी ने भागने का प्रयास किया तब उसका शार्ट एनकाउंटर किया गया। गोली नसीम के पांव में लगी थी।

नसीम पर 46 केस दर्ज, 40 हजार का इनाम भी रहा दो साल पहले तक आरोपी नसीम पर 30 हजार रुपए का इनाम सीहोर पुलिस और 10 हजार का इनाम भोपाल पुलिस ने घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट और डकैती का प्रयास, अड़ीबाजी जैसे 46 केस दर्ज हैं। नसीम पहले भी पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुका है। वह सीहोर, राजगढ़ और भोपाल में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता आया है।
ये खबर भी पढ़ें…
भोपाल में कुख्यात बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर

भोपाल में सोमवार तड़के 12:30 बजे एक बदमाश शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश ने भोपाल में दिनदहाड़े एक टेंट कारोबारी को गोली मारी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर सीहोर जिले के दोराहा थाना प्रभारी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
3 दिसंबर रविवार को भोपाल के बुधवारा में नसीम बन्ने खां ने आमिर उर्फ बर्फ और दो साथियों के साथ नवाज रियाज (30) को ताज टेंट हाउस में घुसकर गोलियां मारी थीं। उसके साथियों ने नवाज पर तलवार से हमला किया था। भोपाल क्राइम ब्रांच ने रविवार को इंदौर रोड खजुरी से बन्ने खां को पकड़ा था। उसने क्राइम ब्रांच को बताया कि मनुआभान टेकरी पर पिस्टल फेंकी थी।
पुलिस बन्ने खां को सोमवार तड़के पिस्टल रिकवरी के लिए टेकरी ले जा रही थी। इसी दौरान उसने भागने का प्रयास किया। उसने पुलिस की राइफल छीनकर दो राउंड फायरिंग की। पत्थर भी फेंके। जवाबी फायरिंग में पुलिस टीम की एक गोली उसके पैर में लगी।
डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि आरोपी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

चार टीमें कर रही थीं बन्ने खां की तलाश
तलैया थाना की तीन और क्राइम ब्रांच की एक टीम बन्ने खां की तलाश कर रही थी। भोपाल सहित आसपास के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। उसकी गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बन्ने खां फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव था। उसने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने दोराहा थाना प्रभारी को गोली मारने की धमकी दी। अब पुलिस को वारदात के मास्टर माइंड आमिर उर्फ बर्फ की तलाश है।
नसीम पर 45 केस दर्ज, 40 हजार का इनाम भी आरोपी नसीम पर 30 हजार रुपए का इनाम सीहोर पुलिस और 10 हजार का इनाम भोपाल पुलिस ने घोषित कर रखा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट और डकैती का प्रयास, अड़ीबाजी जैसे 45 प्रकरण दर्ज हैं। नसीम पहले भी पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुका है। वह सीहोर, राजगढ़ और भोपाल में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता आया है।

गोलीकांड के बाद स्टेटस अपलोड किया बन्ने खां ने टेंट कारोबारी को गोली मारने के बाद एक स्टेटस अपलोड किया, जिसमें उसने लिखा- ‘मंजिल मौत है…सफर के मजे लो।’ इसी दिन एक अन्य वीडियो अपलोड किया, जिसमें लिखा- ‘जबलपुर टू ग्वालियर।’ इस रील को चलती बाइक पर बनाया गया, जिसमें उसने कमर पर पिस्टल भी दि
पुराने विवाद में कारोबारी को मारी थी गोली घायल नवाज रियाज के बड़े भाई और केस के फरियादी फराज रियाज ने पुलिस को बताया था, आमिर उर्फ बर्फ और उसके भाई जोहान से दुकान को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आमिर आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और एमडीएम की तस्करी जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं। पूर्व से हम पर अड़ीबाजी कर रहा है।
उसका कहना था कि जिस दुकान में हम टेंट हाउस चला रहे हैं, जेल जाने से पूर्व उस दुकान का सौदा हो गया था। इसके लिए उसने बयाना भी दिया था। बयाने की कोई लिखा-पढ़ी उसके पास नहीं है। हम इन दुकानों को तीन साल पहले ही खरीद चुके थे। आमिर चाहता है कि हम दुकान खाली कर दें वह कब्जा कर ले। उसका कहना है कि दुकान चलाना है तो रकम देना होगी।










