आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी हुई गिरफ्तार, एक्ट्रेस को लगाया था 76 लाख का चूना, जानें पूरा मामला


Loading

Alia Bhatt

आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अभिनेत्री के साथ 76 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वेदिका को गिरफ्तार किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आलिया की पूर्व सेक्रेटरी का नाम वेदिका शेट्टी है, जिन्हें अभिनेत्री के साथ 76 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। वेदिका पर आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस और पर्सनल अकाउंट के साथ हेरफेर की है और एक्ट्रेस को 76 लाख का चूना लगाया है। वेदिका शेट्टी के खिलाफ जुहू पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच चल रही है। फिलहाल आलिया या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जनवरी 2025 में दर्ज हुआ था मामला

आरोप है कि शेट्टी ने फर्जी बिल्स के आधार आलिया और उनके प्रोडक्शन हाउस से 76 लाख की राशि अवैध तरीके से प्राप्त की। मई 2022 से अगस्त 2024 के दौरान यह गबन किया गया। वेदिका फर्जी बिल्स क्रिएयेट करती थी, उसपर आलिया के सिग्नेचर लेती थी और फिर सारा पैसा अपने दोस्त के अकाउंट में ट्रांसफर करती थी। इस तरह दो साल में शेट्टी ने करीब 76 लख रुपए का गबन किया। इस मामले में इस साल जनवरी महीने में जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था, जिसके बाद से ही वेदिका का कुछ अता-पता नहीं था।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

5 महीने से फरार थी वेदिका

पिछले 5 महीने से वेदिका फरार थी। अब वेदिका को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी वेदिका को 10 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

आलिया भट्ट के प्रोडक्शन की पहली फिल्म

आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ की बात करें तो इस बैनर की पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ जिसमें उनके साथ विजय वर्मा और शेफाली शाह नजर आए थे। फिल्म को शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने को-प्रोड्यूस किया गया था। यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अगली फिल्म Alpha को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। ये एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म है, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा, आलिया अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी, जिसमें विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। आलिया के पास फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी है, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में होंगी। मगर, फिल्म के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर