राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश:पायलट और को-पायलट की मौत, शवों के टुकड़े मिले; गांव में बिखरा प्लेन का मलबा


Loading

राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट शहीद हो गए हैं। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़े इलाके में फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है। यह हादसा बुधवार(9 जुलाई) को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ।

चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले तकनीकी कारणों से पायलट इजेक्ट नहीं कर पाए। पिछले 5 महीनों में देश भर में तीन जगुआर क्रैश हो चुके हैं।

फाइटर जेट जगुआर के टुकड़े पूरे इलाके में बिखरे पड़े हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी।

फाइटर जेट जगुआर के टुकड़े पूरे इलाके में बिखरे पड़े हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी।

सूरतगढ़ से उड़ा था ट्रेनी जगुआर जेट सेना के सूत्रों के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह जेट टू सीटर था, ट्रेनिंग के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने पहले विमान की गड़गड़ाहट सुनी, फिर जोरदार धमाके की आवाज आई। इसके बाद प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। घटना के ठोस कारणों का पता फिलहाल नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। घटनास्थल पर सेना का एक हेलिकॉप्टर भी पहुंचा है, इस हेलिकॉप्टर को सड़क पर लैंड कराया गया।

घटना के बाद भारतीय वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा, आसपास काेई हेलीपेड नहीं होने से इसे सड़क पर ही उतार दिया गया।

घटना के बाद भारतीय वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा, आसपास काेई हेलीपेड नहीं होने से इसे सड़क पर ही उतार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर