![]()


जोधपुर के वेस्ट जिले की पुलिस ने एक वकील पर जानलेवा हमले की घटना का खुलासा करते हुए मामले में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 3 नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
आरोपियों को रोहट थाना अधिकारी पाना चौधरी के सहयोग से पुलिस ने पकड़ने में सफल हासिल की है। पूछताछ में सामने आया कि आपसी पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने हमला किया था।

बता दे की 1 जुलाई को रात 8 से 9 बजे के बीच वकील मधुसूदन मेघवाल अपने घर आ रहे थे। तभी 8 से 10 बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार तलवार, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उनके घर में महिलाओं का गला पकड़ कर मारपीट कर सोने की चेन और मंगलसूत्र तोड़ दिया। इस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू।
मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें अविनाश सरगरा (27) निवासी पांचवी रोड सरगरा कॉलोनी, अमन (18) निवासी जवाहर कालोनी व सुनील भाट (21) निवासी लाला लाजपत राय कॉलोनी पांचवीं रोड को गिरफ्तार किया।






