![]()

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी के दाम से जुड़ी रही। सोने-चांदी के दाम 9 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 521 रुपए बढ़कर 1,22,629 रुपए हो गई। इस हफ्ते 4 कारोबारी दिन में सोने के दाम 5,675 रुपए बढ़ चुके हैं।
वहीं, फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ 9% गिरकर 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 88 लाख करोड़ रुपए रह गई।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. भारत के 100-अमीरों की नेटवर्थ घटकर ₹88 लाख करोड़ हुई: पिछले साल 97 लाख करोड़ थी; मुकेश अंबानी देश में सबसे अमीर, फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट


फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ 9% गिरकर 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 88 लाख करोड़ रुपए रह गई। पिछले साल उनकी नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, करीब 97 लाख करोड़ रुपए थी।
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 12% कम होने के बाद भी ₹9.32 लाख करोड़ के साथ वह टॉप पर बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ पिछले साल की तुलना में ₹1.29 लाख करोड़ कम हुई है। ₹8.17 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ गौतम अडाणी दूसरे नंबर पर हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. 10 ग्राम सोना 4 दिन में ₹5,675 महंगा हुआ:कीमत ₹1.23 लाख, चांदी के दाम आज ₹6,850 बढ़े; फेस्टिव सीजन का असर

सोने-चांदी के दाम आज यानी 9 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 521 रुपए बढ़कर 1,22,629 रुपए हो गई। इस हफ्ते 4 कारोबारी दिन में सोने के दाम 5,675 रुपए बढ़ चुके हैं।
वहीं, आज चांदी 6,850 रुपए महंगी होकर 1,59,550 प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल ये 1,52,700 रुपए पर थी। इस हफ्ते चार दिन चांदी 13,940 महंगी हो चुकी है।






