हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कैंटर ट्रक की चपेट में आकर चार बच्चों सहित पांच की मौत केंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


Loading

 

नेशनल न्यूज़ से लेखराज कौशल की विशेष रिपोर्ट 

हापुड़/थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बुधवार की देर रात्रि पड़ाव गांव के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू केंटर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार चार बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी,एडिशनल एसपी, ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर विधिक वैधानिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार कैंटर चालक की तलाश जारी है।

आपको बता दें कि हापुड़ नगर कोतवाली के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी दानिश 36 वर्ष अपनी दो बेटी मायहिरा 6 वर्ष समायरा 5 वर्ष भतीजा समर 8 वर्ष पड़ोसी की बेटी माहिरा 8 वर्ष के साथ मुर्शदपुर स्थित स्विमिंग पूल में नहाकर बाइक से वापस हापुड़ आ रहे थे। जैसे ही हाफिजपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव गांव बुलंदशहर रोड पर पहुंचे। तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू कैंटर ट्रक ने बाइक सवारो को बुरी तरह से कुचल दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में देवनदी अस्पताल पहुंचा।

जहां चिकित्सकों ने पांचो लोगों को को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


दर्दनाक सड़क हादसे में बच्चों सहित पांच बाइक स्वरों की हुई मौत नम आंखों के साथ किया सुपुर्द-ए खाक
पांचो मृतकों के शव पोस्टमार्टम के उपरांत जैसे ही मोहल्ला मजिदपुरा रफीक नगर में पहुंचे तो शौक की लहर दौड़ गई। वहां करुणा रुदन का मंजर दिल दहला देने वाला था। दानिश की पत्नी रेशमा अपने पति और बेटियों के शवों को देख बदहाल हो गई।

पड़ोसियों एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। महिलाएं एक दूसरे को ढांढस बंधा रही थी। लेकिन मासूमों के शवों को देख सभी की आंखें नमः दिखाई दे रही थी।वहीं हापुड़ में हुए हृदय विदारक दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित स्वजनों के लिए दुखद संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर