![]()

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 9 जुलाई को हम पूरे बिहार में सड़क बंद करेंगे। बिहार बंद करेंगे। हम चुनाव आयोग के कार्यालय को घेरेंगे।
निर्दलीय सांसद ने कहा कि नीतीश जी, मांझी जी, चिराग से आग्रह करेंगे। नीतीश जी मैं आपसे भीख मांगता हूं, आपके पैर पकड़ता हूं कि आप गरीबों की रक्षा कीजिए। नीतीश जी, आपकी अंतिम पारी है। आपके बेटे को कल कौन वोट देगा ? आप हाईजैक हो गए हैं।
हमें चुनाव आयोग पर कोई भरोसा नहीं
BLO को कोई भी प्रूफ मत दिखाइए। पहले सरकार ने पैसा छीना अब अधिकार छीन रहे। हमें भारत का नागरिक नहीं समझ रहे। यह आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड को नहीं मानते, फिर किस चीज को मानते हैं ? हमें चुनाव आयोग पर कोई भरोसा नहीं है। भारत सरकार मजदूर विरोधी, छात्र, महिला विरोधी, दलित विरोधी है। सबसे ज्यादा इससे प्रभावित प्रवासी मजदूरों होंगे। ग्रामीण इलाके में किसी को नहीं पता क्या होगा ? हमारी मांग है कि बिहार में इस पुनरीक्षण को रोका जाए। आधार कार्ड, राशन कार्ड को मान्यता दी जाए।
सभी राजनीतिक दलों से बात की जाए। किसी का नाम हटाने से पहले कोर्ट की राय ली जाए। चुनाव आयोग आप RSS और सरकार का दफ्तर चला रहे हैं। आप सरकार के गुंडे है क्या ?
चुनाव आयोग RSS का दफ्तर
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग RSS का दफ्तर है, उसको रोकना चाहिए। संवैधानिक दायित्व के ऊपर भी खतरा बढ़ रहा है। इसके लिए जनता तैयार है। आज हम लोग तय करेंगे, कांग्रेस प्रभारी से हमने बात किया है।
चुनाव आयोग भगवान हैं ? अलाउद्दीन के चिराग है क्या ? आर-पार की लड़ाई होगी। बिहार और बिहार के अस्मिता के लिए जान भी देना पड़ेगा तो गरीबों के अधिकार के लिए जान देंगे।
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के बिहार में चुनाव लड़ने पर पप्पू यादव ने कहा कि अच्छी बात है आकर बिहार में चुनाव लड़े, लेकिन रस्सी जल गया ऐठन नहीं गया।



बूथ लूट कर विधायक बनते रहे हैं पप्पु यादव
इसी बीच भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने पप्पू यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा,पप्पू यादव हमेशा बूथ लूट कर विधायक बनते रहे हैं। इस बार उन्हें तेजस्वी यादव का आशीर्वाद प्राप्त था। तेजस्वी यादव ने जान-बूझकर एक साजिश के तहत अति पिछड़ा समाज की बेटी को चुनाव लड़ाया ताकि वोट बंट जाएं।
उन्होंने वोटर पुनरीक्षण पर कहा, 5 करोड़ लोगों को पुनरीक्षण की कोई आवश्यकता नहीं है। केवल 70-80 लाख लोगों को दस्तावेज दिखाने होंगे। जो लोग पढ़ते नहीं हैं, कुछ जानते नहीं हैं और जो लोग मान चुके हैं कि वो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 हार गए हैं, वही लोग इस पुनरीक्षण को लेकर विधवा-विलाप कर रहे हैं। लालू यादव जैसे बड़े घोटालेबाज के सत्ता में रहते हुए भी यदि कोई घोटाला पुनरीक्षण में नहीं हुआ, तब अब क्यों कोई गड़बड़ होगी?”






