जयपुर-पुणे फ्लाइट हुई साढ़े चार घंटे लेट:एयरपोर्ट पर परेशान हुए पैसेंजर्स, सूरत के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट


Loading

 

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बार फिर फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ा गया। स्पाइस जेट एयरलाइंस की पुणे जाने वाली फ्लाइट जहां अपने निर्धारित वक्त से साढ़े चार घंटे बाद पुणे के लिए रवाना हो पाई। इससे बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर से सूरत के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट 1 जुलाई से संचालित की जाएगी।

स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 1077 को जयपुर एयरपोर्ट से सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर पुणे के लिए उड़ान भरनी थी। इसमें यात्रा करने के लिए पैसेंजर्स सुबह 4 बजे ही जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए। लेकिन जब पैसेंजर जयपुर एयरपोर्ट के लॉबी एरिया पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि स्पाइसजेट एयरलाइंस की पुणे जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर टेक ऑफ नहीं कर पाएगी। बल्कि, फ्लाइट अब अपने निर्धारित वक्त से 5 घंटे लेट सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर पुणे के लिए टेक ऑफ करेगी।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

 

 

परेशान हुए पैसेंजर्स

पुणे जाने वाले पैसेंजर रवि कुमार ने कहा कि एयरलाइन कंपनी द्वारा बिना कोई कारण बताएं आखिरी वक्त पर फ्लाइट को लेट करने की वजह से मुझ जैसे सभी पैसेंजर को परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि हमने बहुत पहले ही अपनी प्लानिंग कर रखी थी। पुणे से मेरी कनेक्टिंग फ्लाइट थी। जो अब मुझे मिस करनी पड़ेगी। जिससे मुझे काफी नुकसान होगा। ऐसे में एयरलाइन कंपनी को इस तरह की जानकारी सही समय पर पहले ही कस्टमर को प्रोवाइड करवानी चाहि।

सूरत के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट

जयपुर एयरपोर्ट की एयर कनेक्टिविटी में एक बार फिर इजाफा होगा। 3 महीने बाद जयपुर एयरपोर्ट से एक बार फिर गुजरात के सूरत के लिए नई फ्लाइट संचालित की जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 715 जयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर सूरत एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। जो दोपहर 3 बजकर 45 पर सूरत पहुंचेगी। यह फ्लाइट 1 जुलाई से संचालित की जाएग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर